फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Mother reveals how she was raped by her partner as their daughter slept beside her

बेटी के सामने रेप का शिकार हुई मां, कोर्ट में बोली-डर था कहीं वो जाग न जाए

Wed, 13 Dec 2017 06:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Wed, 13 Dec 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
Mother reveals how she was raped by her partner as their daughter slept beside her

मां का उसके ही बच्चे के सामने पिता द्वारा रेप किया जाना ऐसी घटना है जो बताती है कि किसी इंसान किस कदर हैवान बनता जा रहा है। लेकिन इस घटना के बाद पीड़िता ने हार नहीं मानी और सामने आकर अपनी आपबीती सुनाई। 

विज्ञापन


घटना इंग्लैंड के मैनचेस्टर की है। जहां 26 साल की ऐनी स्मिथ अपने साथ हुई इस बर्बरतापूर्ण घटना के बारे में बता रही हैं। 
विज्ञापन


स्मिथ ने बताया कि उनकी और न्याशा मकुनिक की पहली मुलाकात जून 2008 में हुई थी। अगस्त 2013 में उनका पहला बच्चा हुआ। बच्चा होने के बाद न्याशा का स्वभाव बदलने लगा। वो अक्सर गुस्से में रहता था। स्मिथ ने बताया कि धीरे-धीरे उनके पार्टनर का गुस्सा, गालियों में बदला और 2014 आते-आते वह मारपीट पर उतर आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 31 साल की टीचर ने नाबालिग के साथ बनाए संबंध, पकड़े जाने पर ऐसा हुआ हाल

उन्होंने बताया 2015 में वह दूसरी बार मां बनी इस बार उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन न्याशा का स्वभाव दिन ब दिन और बुरा होता जा रहा था। स्मिथ बताती है कि उन्होंने कई बार घर छोड़ने का निश्चय किया लेकिन वह ऐसा कर नहीं पाई। हर लड़ाई के बाद न्याशा उनपर एक ही आरोप लगाता कि वह बहुत ज्यादा नाटक करती हैं। 

ऐनी स्मिथ ने रेप की घटना का जिक्र करते हुए बताया, 'घटना अगस्त 2016 की है। उस दिन मैं अपने टॉवेल में थी और नहाने के लिए जा रही थी। तभी न्याशा कहीं से आया और उसने धोखा देने का आरोप लगाया।' उन्होंने बताया कि इसके बाद वह मेरी तरफ तेजी से कूदा और मेरा गला पकड़ लिया, जिससे मैं कुछ भी बोल नहीं पा रही थी। 

'मेरी बेटी की नींद न टूटे'

Mother reveals how she was raped by her partner as their daughter slept beside her

ऐनी स्मिथ ने बताया, 'जिसके बाद मैं उससे छूटने की कोशिश कर रही थी, लेकिन मैं उसे दूर नहीं कर पाई। उसने मुझे बेड पर गिरा दिया और मेरे साथ रेप किया। उस वक्त मेरी बेटी कुछ मीटर की दूरी पर सो रही थी।'  उन्होंने बताया कि मैं रो रही थी और प्रार्थना कर रही थी कि मेरी बेटी की नींद न टूटे। 

इस घटना के बाद ऐनी स्मिथ, न्याशा से अलग हो गई। उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने न्याशा को रेप, मारपीट, शोषण जैसे कई मामलों में आरोपी पाया और उसे 13 सालों के लिए जेल भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर ऐनी अब इस घटना से उबर चुकी हैं। अब वह अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का काम करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed