फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Moroccan woman killed partner after he revealed plans to marry someone else

प्यार में धोखा मिलने पर ब्वॉयफ्रेंड के किए टुकड़े, बिरयानी बनाकर परोस दिया

Wed, 21 Nov 2018 05:42 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
Moroccan woman killed partner after he revealed plans to marry someone else

मोरक्को की एक महिला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को टुकड़े-टुकड़े कर चावल के साथ मिर्च मसाला डालकर बिरयानी बनाया और अपने कर्मचारियों को खिला दिया। मामला संयुक्त अरब अमीरात का है। महिला ने ब्वॉयफ्रेंड को इसलिए काट डाला क्योंकि वह किसी दूसरी महिला से शादी करने जा रहा था। 

विज्ञापन


अल ऐन नाम की जगह पर महिला पिछले सात सालों से उसके साथ रहती थी। लेकिन जब उसे पता चला कि उसकी दोस्त किसी और से शादी करने जा रहा है तो उसने उसकी हत्या कर दी और उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिया। 
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे प्रॉसेक्यूटर ने बताया कि जब महिला को पता चला कि उसका ब्वॉयफ्रेंड मोरक्को की किसी दूसरी महिला से शादी करने की योजना बना रहा है तभी से वह उसे मारने की योजना बनाने लगी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि महिला ने मौका देखकर ब्वॉयफ्रेंड को मारा फिर उसके शरीर के टुकड़े किए और फिर इसे महीन करने के लिए ब्लेंडर की मदद ली। इसके बाद महिला ने उसके मांस को पकाया और अपने घर के पास काम करने वाले पाकिस्तानी कर्मचारियों को खिला दिया। 


रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला ने पारंपरिक गल्फ डिश तैयार की थी जो बिरयानी जैसी ही होती है। मामले का खुलासा तब हुआ जब मारे गए युवक के भाई ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। ब्वॉयफ्रेंड का भाई जब महिला के घर पहुंचा को उसने घर के बाहर निकाल दिया और कहा कि वह उसके भाई को नहीं जानती है।
 
भाई ने महिला के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट लिखाई। पुलिस को जांच में महिला के घर के ब्लेंडर में इंसानी दांत मिले, जिसका डीएनए टेस्ट कराया गया। जांच में  मृत व्यक्ति से वह दांत मैच हो गया। इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।



जांच के दौरान महिला ने पुलिस से कहा कि उसने गुस्से में उसकी हत्या की थी। महिला ने बताया कि वह उसकी काफी सालों से आर्थिक मदद  भी कर रही थी, लेकिन जब उसने उसे धोखा दिया तब उसने गुस्से में उसे मार दिया। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद सुनवाई के लिए तारीख तय की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed