फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   London: A Muslim woman waiting for the train to try to get the hijab

लंदन: ट्रेन का इंतजार कर रही मुस्लिम महिला का हिजाब उतारने की कोशिश

Mon, 17 Jul 2017 03:41 PM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Mon, 17 Jul 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
 London: A Muslim woman waiting for the train to try to get the hijab
फ़ाइल फोटो
ब्रितानी पुलिस ने बेकर स्ट्रीट रेलवे स्टेशन पर मुस्लिम महिला का हिजाब उतारने की कोशिश को नफ़रत से जुड़ी घटना बताया है। एक शख़्स ने लंदन के बेकर स्ट्रीट स्टेशन पर अपनी दोस्तों के साथ ट्रेन का इंतज़ार कर रही अनिसो अब्दुलकदीर का हिजाब उतारने की कोशिश की थी। बाद में पीड़िता ने कथित हमलावर की तस्वीर ट्वीट की और लोगों से अपील की कि तस्वीर को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें।
विज्ञापन


ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने पुष्टि की है कि घटना की जांच की जा रही है। अनिसो अब्दुलकदीर ने ट्वीट किया, "बेकर स्ट्रीट स्टेशन पर इस आदमी ने जबरन मेरा हिजाब खींचने की कोशिश की तो मैंने हिजाब कसकर पकड़ लिया. उसने मुझे चोट पहुंचाई"।
विज्ञापन


'हिजाब वाली बेचारी मुसलमान महिला'
कैटवॉक में हिजाब से नाराज़ मुस्लिम महिलाएं


उन्होंने आगे लिखा, "उसने मुझे और मेरी दोस्तों को अपशब्द कहे। उसने मेरी एक दोस्त का सिर दीवार से भिड़ाया और उसके चेहरे पर थूक दिया"। उनके पोस्ट को 24,000 से भी ज्यादा लोगों ने रीट्वीट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिजाब पहनने वालों को बैन कर सकेंगी कंपनी।
ट्रंप के अमरीका में हिजाब पहन दिखाई ताकत।


ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि मामले की जांच नफ़रत फैलाने वाले अपराध के तौर पर की जा रही है। उन्होंने कहा, ''ऐसा व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हमें घटना की शिकायत मिली है. जांच की जा रही है''।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed