मोसुल: महिलाओं के कपड़े पहन भाग रहे ISIS आतंकी
ब्रिटिश अंग्रेजी अखबार 'द सन' की खबर के मुताबिक, संगठन के सरगना अबू बकर अल-बगदादी ने लड़ाकों की पत्नियों को सेफ जगह पर पहुंचाने के आदेश दिए थे। लेकिन, इसका फायदा उसके कुछ लड़ाकों ने उठाने की कोशिश की और वह महिलाओं के कपड़े पहनकर भाग निकलने की फिराक में थे।
खबरों के अनुसार, आईएस के इस गढ़ में उसके करीब 8 हजार आतंकी मौजूद हैं और अब उनके खात्मे के लिए ईराकी सेना के साथ पश्चिमी देशों की सेना ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
आतंकी बचने के लिए कर रहे हैं हर संभव कोशिश
बताया जा रहा है कि ये आतंकी सेना के हमलों से बचने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। कहीं आम लोगों को बचने के लिए ढाल बनाया जा रहा है, तो कहीं तेल के कुओं में आग लगाई जा रही है। खबरों के अनुसार आग इसलिए लगाई जा रही है ताकि उठे धुएं की वजह से सेना हवाई हमला नहीं कर पाए।
इस बीच खबर आ रही है कि ये आतंकी किसी भी तरह रक्का पहुंचना चाहते हैं, क्योंकि वह भी इनका एक बड़ा गढ़ माना जाता है। लेकिन, सेना की कोशिश है कि किसी भी तरीके से आतंकी वहां नहीं पहुंचे क्योंकि अगर ऐसा संभव हो गया तो यह बहुत बड़ा ग्रुप बना सकते हैं।