फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Irish national on board Air India London-Mumbai flight verbally abuses the crew

शराब न मिलने पर महिला ने एयर इंडिया की फ्लाइट में मचाया उत्पात

Wed, 14 Nov 2018 10:23 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Nov 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
Irish national on board Air India London-Mumbai flight verbally abuses the crew
एयर इंडिया की फ्लाइट में उत्पात मचाती महिला - फोटो : ani

फ्लाइट में और शराब न दिए जाने पर एक महिला यात्री ने जमकर उत्पात मचाया। क्रू के सदस्यों द्वारा  दारू के लिए इनकार किए जाने पर शराब के नशे में चूर महिला यात्री ने जमकर उत्पात मचाया। महिला बिजेनस क्लास में मुंबई से लंदन के लिए सफर पर थी। महिला का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन




महिला के द्वारा क्रू के सदस्यों के साथ की गई बदसलूकी को किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया है। यही नहीं महिला ने नशे की हालत में क्रू के सदस्यों के अपने काम-काज की भी जानकारी दी उसने बताया कि वह  मानवाधिकार के लिए काम करती है और वह एक क्रिमिनल लॉयर है।
विज्ञापन


यह बातें बताते हुए उसने क्रू के सदस्यों को गाली देना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला यात्री ने एक क्रू सदस्य को थप्पड़ भी मारा। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर विमान के लैंड करने के बाद यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब महिला केबिन क्रू सदस्यों के साथ बदसलूकी कर रही थी तभी एक सदस्य ने पूरी घटना का विडियो बना लिया जिसमें महिला यात्री कई बार अपशब्द कहती हुई सुनी जा रही है। घटना एयर इंडिया फ्लाइट एआई- 131 में 10 नवंबर की है।

'महिला यात्री सीट नंबर 1जे पर बैठी थी। रेड वाइन की दो क्वॉर्टर बोतल पीने के बाद वह इकॉनमी क्लास के वॉशरूम में गई। जहां उन्होंने सिगरेट का धुआं उड़ाया लेकिन स्मोक अलार्म नहीं बजा।' 

इसके बाद वह अपनी सीट पर लौटी और वाइन की 2 क्वॉर्टर बोतल और पी ली। इसके बाद वह चिल्ला कर बात करने लगी। सूत्र ने बताया, 'जब उसने एक और बोतल की मांग की तो क्रू ने इनकार कर दिया। इस पर महिला ने उसे धकेलने की धमकी दी। इसके बाद उसने वाइन की खुली बोतल देखी और बिना इजाजत के उसे अपने पास रख लिया। 

अब तक, फ्लाइट के कमांडर को महिला यात्री की हरकत के बारे में बताया जा चुका है। इस पर उन्होंने महिला को और शराब न दिए जाने के आदेश दिए गए। सूत्र ने बताया, 'कमांडर ने यह भी कहा कि सिर्फ महिला एयर होस्टेस ही यात्री से संपर्क करेंगी।' विडियो क्लिप में महिला पहले एक केबिन क्रू सदस्य से भिड़ती नजर आ रही हैं।

इसके बाद वह कुछ महिला एयर होस्टेस पर चीखती हुई दिखती हैं। कैप्टन के चेतावनी पत्र को वह दूसरे यात्रियों के सामने उसे तेज-तेज पढ़कर सुनाने लगी। इसके बाद वह गैलरी में आई और एक क्रू मेंबर के गाल पर थप्पड़ रसीद दिया। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed