फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Former Home and Away actor Actor Martin Peter Lynes found guilty of sexual assault

महिला के यौन शोषण में फंसे हॉलीवुड अभिनेता, फेमस टीवी शो में दिखे थे

Wed, 23 Aug 2017 08:26 PM IST
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी Updated Wed, 23 Aug 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
Former Home and Away actor Actor Martin Peter Lynes found guilty of sexual assault
martin peter lynes

यौन शोषण के आरोपों से हॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा। एक फेमस हॉलीवुड अभिनेता को कोर्ट ने महिला के यौनशोषण में दोषी ठहरा दिया है।

विज्ञापन


आस्ट्रेलियन टीवी शो 'होम एंड अवे' के पूर्व अभिनेता मार्टिन पीटर लियन्स को यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी पाया गया है। बुधवार को मामले की सुनवाई के दौरान गॉसफोर्ड डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने लियन्स को यौन उत्पीड़न के आरोप में दोषी माना है। कोर्ट के दोषी करार देने के बाद लियन्स आज रात तक सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन


बताते चलें कि अभिनेता मार्टिन पर 2015 और 2016 के दौरान एक महिला ने घर में घुसकर बिना अनुमति के जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था, जिस मामले में गॉसफोर्ड डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। इसके अलावा अभिनेता पर मई 2015 से फरवरी 2016 के बीच दो अलग-अलग मौकों पर सेक्सअल हमले के मामले भी दर्ज थे, लेकिन कोर्ट ने उनमें दोषी नहीं पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- कब्रिस्तान में बच्चों के साथ संबंध बनाती थी टीचर, पति और भी रंगीन

महिला के घर में घुसकर की थी जबर्दस्ती

Former Home and Away actor Actor Martin Peter Lynes found guilty of sexual assault
actor Martin Lynes
कोर्ट ने अभिनेता को केवल यौन हमले का दोषी माना है। अभिनेता मार्टिन अभी तक जमानत पर थे लेकिन कोर्ट की ओर से दोषी माने जाने के बाद उनकी जमानत को रद्द कर दिया गया है। मामले में कोर्ट ने कहा है कि साल के अंत में जब तक उन्हें सजा सुना नहीं दी जाती तब तक मार्टिन को पुलिस हिरासत में रखा जाएगा। 

केस की सुनवाई के दौरान पीड़िता के वकील ने फरवरी 2016 के अंत में जज को बताया था कि दोषी अभिनेता मार्टिन ने महिला के घर में घुसकर जबरन उसके दोनों स्तनों को पकड़ कर यौन उत्पीड़न किया और जब महिला ने उसकी नाक पर काटा तब जाके उसे छोड़ा। कोर्ट ने वकील की दलील और सबूतों के जरिए जाना कि मार्टिन ने कैसे हिंसक तरीके से महिला पर हमला करके उसका रेप किया, जिसके बाद कोर्ट ने दोषी करार दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed