{"_id":"5ab75a244f1c1b2b618b57cb","slug":"father-sentenced-60-years-imprisonment-for-gave-advertisement-named-play-with-dady-s-little-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने 'प्ले विद डैडीज लिटिल गर्ल' नाम से दिया विज्ञापन, कोर्ट ने सुनाई 60 साल की सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता ने 'प्ले विद डैडीज लिटिल गर्ल' नाम से दिया विज्ञापन, कोर्ट ने सुनाई 60 साल की सजा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में एक पिता ने अपनी चार साल की बेटी के साथ सेक्स के लिए क्रैग्सलिस्ट में विज्ञापन दिया। क्रैग्सलिस्ट अमेरिका की एक विज्ञापन वेबसाइट है। इस मामले में आरोपी पिता एंड्रयू जेम्स को नवंबर 2015 को गिरफ्तार कर लिया गया था। बच्ची के साथ सेक्स के लिए दिए विज्ञापन के लिए टेक्सास कोर्ट ने आरोपी पिता को 60 साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
ऐसे आया पुलिस की गिरफ्त में
- ह्यूस्टन पुलिस को जब इस मामले की जानकारी हुई तब पुलिस ने खुद ग्राहक बन आरोपी से संपर्क किया। इसके बाद आरोपी राजी भी हो गया। फिर पुलिस का एक अफ्सर उसके घर पहुंचा, तो उसने देखा कि 4 साल की बच्ची बिना कपड़ों के कंबल में सो रही थी।
विज्ञापन
- इसके बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 70 से ज्यादा ग्राहकों से बात कर रखी थी। साथ ही बच्ची की मां को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
मिली 60 साल कैद की सजा
- पुलिस के मुताबिक आरोपी को 18 साल से कम उम्र की बच्ची की तस्करी करना और जबरन सेक्स के लिए मजबूर करने का दोषी करार दिया गया।
- जब उसने अपनी 4 साल की बच्ची के साथ सेक्स के लिए विज्ञापन दिया तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
- आरोप साबित होने पर कोर्ट ने उसे 60 साल की सजा सुनाई साथ ही यह भी फरमान दिया कि आरोपी 75 साल की उम्र से पहले पैरोल पर नहीं छूट सकता है।
दिया था ऐसा विज्ञापन
- पुलिस के मुताबिक 30 साल के आरोपी पिता ने 'प्ले विद डैडीज लिटिल गर्ल' यानि (पापा की छोटी बेटी के साथ खेलें) नाम से विज्ञापन दिया था।
- विज्ञापन में आरोपी एंड्रयू ने लिखा था कि उसकी बेटी की उम्र 10 साल से कम है। उसने विज्ञापन में यह भी लिखा था कि वह अपनी बेटी को नींद की दवा दे देगा और उसके साथ रहने के बदले में 1000 डॉलर लेगा।