फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Christian man jumps from the fourth floor of FIA building in Pakistan

जांच एजेंसी ने ईसाई शख्स पर लगाया ईशनिंदा का आरोप, चौथी मंजिल से लगा दी छलांग

Tue, 27 Feb 2018 02:22 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Feb 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
Christian man jumps from the fourth floor of FIA building in Pakistan
प्रतीकात्मक तस्वीर

पाकिस्तान के लाहौर में एक ईसाई शख्स पर ईशनिंदा का आरोप लगा है जिसके बाद वह संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के दफ्तर की चौथी मंजिल से कूद गया। 28 वर्षीय साजिद मसीह को गंभीर हालत में मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि रीगल चौक स्थित जांच एजेंसी एफआईए मुख्यालय पर उसे पूछताछ के बुलाया गया था। वहां अधिकारियों ने कथित तौर पर उसके साथ अत्याचार किया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया।

विज्ञापन


इतना ही नहीं साजिद ने बताया कि वो मुझसे खुद को गाली देने को कह रहे थे पर मैनें ऐसा करने से मना कर दिया। उसके बाद उन्होंने मुझसे मेरे चचेरे भाई का यौन शोषण करने को कहा, मैं शांत रहा और फिर इमारत से नीचे कूद गया। वहीं इन सारे आरोपों को एफआईए के एक प्रवक्ता ने दरकिनार करते हुए कहा कि हमने इसलिए युवक को पूछताछ के लिए बुलाया था क्योंकि वह फेसबुक पर एक ऐसे ग्रुप का सदस्य था जो निंदात्मक सामग्री का प्रचार प्रसार करता था।
विज्ञापन


जह हमने आरोपी से उसका फोन अनलॉक करने को कहा तो वो घबरा गया और बिल्डिंग से छलांग लगा दी। किसी ने उसे हाथ तक नहीं लगाया। डॉक्टरों का कहना है कि मसीह को पैरों, पसलियों और जबड़े में कई फ्रैक्चर आए हैं। पर अब वो खतरे से बाहर है। बता दें कि पुलिस ने कुछ दिनों पहले तहरीक-ए-लाबाइक या रसूल अल्लाह (टीएलवाईआरए) और अन्य धार्मिक दलों के शाहदरा इलाके में इकट्ठे होने के बाद मसीह को गिरफ्तार करके एक अज्ञात स्थान पर शिफ्ट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय बाद पुलिस ने मसीह को एफआईए के हवाले कर दिया। उसपर मुस्लिमों के पवित्र स्थलों को लेकर अपने फेसबुक अकाउंट से ईशनिंदा वाली सामग्री पोस्ट करने का आरोप है। इस मामले में लापरवाही बरतने की वजह से जांच एजेंसी ने दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। चार अधिकारियों के खिलाफ जांच की जा रही है। यदि वह आरोपी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed