फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   chinese police arrest magician on its breast trick

जादू दिखाने के बहाने करता था महिलाओं से छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 18 Jun 2017 05:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sun, 18 Jun 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
chinese police arrest magician on its breast trick

चीन में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जादू दिखाने के बहाने एक जादूगर महिलाओं की छाती पर हाथ लगाता था। उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है, जिसमें वह खुलेआम महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करता हुआ नजर आ रहा है।

विज्ञापन

 

वीडियो 14 जून को अपलोड किया गया था, जिसमें जादूगर महिलाओं की छाती पर सिक्का रखकर जादू दिखाने की बात करता है। वह महिलाओं से कहता है कि सिक्का जादू से ब्रा के अंदर चला जाएगा। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने शख्स के खिलाफ शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार युवक का नाम जू है जिसकी उम्र 26 साल है। जू ने जो वीडियो अपलोड किया है उसमें वह 7 महिलाओं के पास जाता है और उनसे जादू दिखाने की बात करता है। जादू दिखाने के लिए वह महिलाओं से सिक्का अपनी छाती पर रखने लिए कहता है, जिसके बाद वह बहाने से उनकी छाती पर हाथ रखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जादू खत्म होने पर वह सिक्का नीचे गिरा देता है और ऐसे दिखाता है जैसे उसका जादू असफल हो गया है। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने जू को गिरफ्तार कर लिया है। जू के साथ-साथ पुलिस ने उसके कैमरामैन को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed