{"_id":"58db48e64f1c1b477763fad5","slug":"biggest-gold-coin-has-stolen-from-berlin-museum","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सबसे बड़ी चोरी, 100 किलो का गोल्ड क्वाइन उड़ा ले गए चोर, जानें कैसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सबसे बड़ी चोरी, 100 किलो का गोल्ड क्वाइन उड़ा ले गए चोर, जानें कैसे
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Wed, 29 Mar 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
बर्लिन में चोरों ने ऐसी बड़ी चोरी को अंजाम दिया है कि उसका तरीका जानकर हर कोई हैरान है। ये चोर बर्लिन के बोड म्यूजिम में दाखिल हुए और 100 किलो का भारी भरकम सिक्का उड़ा कर ले गए। इस सोने के सिक्के की कीमत करीब 6.5 करोड़ रुपये हैं।
विज्ञापन
मीडिया की खबरों के मुताबिक चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने रस्सी, सीढ़ी और एक पहिए वाली गाड़ी के सहारे पूरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक चोर म्यूजिम की तीसरी मंजिल की खिड़की से दाखिल हुए और कार जितने बड़े सिक्के को लेकर फरार हो गए। चोर, सिक्युरिटी गार्ड चेंजिग रूम से गुजरते हुए सिक्के तक पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने बुलेटप्रुफ कैबीन को हैमर की मदद से तोड़ा और इसके बाद एक पहिए वाले ठेले पर रखकर मौके से निकल गए। जांच में पता चला चोरी के दौरान दौरान सीसीटीवी कैमरों के साथ भी गड़बड़ की गई थी। पुलिस का कहना है कि बड़ी प्लानिंग के तहत ये सब हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos
gold coi
मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है कि आखिर चोर बिना किसी की मदद के इतनी बड़ी चोरी को कैसे अंजाम दे सकते हैं? बता दें कि ऐसे ही 5 सिक्के दुनिया भर में हैं। इस सिक्के को 2000 से म्यूजियम में रखा गया था। 2007 में रॉयल केनेडियन मिंट की ओर से जारी इस सिक्के को उस दौरान सबसे बड़े गोल्ड क्वाइन का खिताब दिया गया था। बता दें कि इस सिक्के पर क्वीन एलिजाबेथ का चित्र अंकित है, जिसे 'बिग मैपल लीफ' कहा जाता है।