फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Amelia Liana has been called out for posting doctored images on Instagram

ताजमहल से 'छेड़छाड़' पर फंसी इंस्टाग्राम स्टार

Sat, 15 Jul 2017 04:24 PM IST
amarujal.com, Presented By: आसिफ़ इक़बाल
amarujal.com, Presented By: आसिफ़ इक़बाल Updated Sat, 15 Jul 2017 04:24 PM IST
विज्ञापन
Amelia Liana has been called out for posting doctored images on Instagram
अमेलिया लायना
खूबसूरत चीजें उनकी वास्तविकता के साथ देखी जाएं, तो उसमें चार चांद लग जाते हैं। लेकिन कोई खुद की खूबसूरती बढ़ाने के लिए उनसे छेड़छाड़ करे, तो यह अपने आप में गलत संदेश है।
विज्ञापन


कुछ ऐसा ही किया है मशहूर इंस्टाग्राम हस्ती और इंग्लैंड की फैशन मॉडल व ट्रैवल ब्लॉगर अमेलिया लायना ने। लायना दुनिया की ऐतिहासिक धरोहरों की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ करके लोगों के निशाने पर हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने इन धरोहरों के सामने तस्वीर लेने के बाद उनके वास्तविक स्वरूप में बदलाव करके धोखा दिया है।
विज्ञापन


लायना ने ताजमहल की तस्वीर में छेड़छाड़ तो की ही, साथ ही न्यूयॉर्क के फ्रीडम टॉवर को उसकी जगह से गायब कर दिया। हालांकि अपने ऊपर लगे आरोपों पर अमेलिया का कहना है कि उनका इरादा किसी को भी धोखा देना नहीं था। मैंने इन जगहों का दौरा कभी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि लायना दुनियाभर की फैशन मैगजीन के अलावा कई मशहूर कंपिनयों को अपने फोटो उपलब्ध कराती हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ फोटो इंस्टाग्राम में पोस्ट किए थे, जिनको डॉक्ट्रेट किया गया था।

लायना ने पहला फोटो न्यूयॉर्क के रॉकरफेलर सेंटर का डाला, जहां से फ्रीडम टॉवर साफ नजर आता है, लेकिन उनकी तस्वीर में यह टॉवर गायब है। लायना के फॉलोअर्स इस तस्वीर को देखकर भड़क गए और उन्होंने जमकर आलोचना की।

इस बात से भी अमेलिया ने सबक नहीं लिया और दूसरी तस्वीर भारत की सुप्रसिद्ध इमारत ताजमहल की डाली। इस तस्वीर में आसमान में कबूतरों को उड़ाया गया था, साथ ही ताजमहल प्रांगढ़ में मौजूद भीड़ को भी गायब कर दिया गया।

ताजमहल की मीनारों में आजकल काम चल रहा है, जिसकी वजह से उनपर जालियां लगाई गई हैं। यह तस्वीरें लायना ने यह कहकर अपलोड की थीं कि वो इन जगहों का दौरा कर चुकी हैं।

साथ ही उन्होंने इन तस्वीरों को कई मैगजीन और वेबसाइट के लिए भी भेजा। आपको बता दें कि 26 साल की अमेलिया लायना लंदन की मशहूर मॉडल और ट्रैवल ब्लॉगर हैं। इंस्टाग्राम में साढ़े चार लाख फॉलोअर्स के साथ उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

अमेलिया कई सौंदर्य प्रसाधन, फैशन मैगजीन के लिए फोटो उपलब्ध कराती हैं। इस मामले के बाद उनकी मुसीबत बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed