फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   A lawyer is accused of having sex with his clients in exchange for his legal services

कानूनी लड़ाई लड़ने वाले वकील की यौन शोषण थी 'फीस', 9 महिला क्लाइंट को बनाया शिकार

Thu, 29 Mar 2018 08:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Mar 2018 08:54 PM IST
विज्ञापन
A lawyer is accused of having sex with his clients in exchange for his legal services

अमेरिका के टेक्सास प्रांत से यौन शोषण का बेहद घिनौना मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने एक 30 वर्षीय महिला को एनल सेक्स (गुदा मैथुन) और ओरल सेक्स के लिए मजबूर कर रहा था। आरोपी मार्क बेनावाइड्स की उम्र 48 साल है। मामला टेक्सास कोर्टरूम में पहुंच चुका है।

विज्ञापन


जहां अधिवक्ता ने सैन एंटोनियो के पूर्व वकील रहे मार्क बेनावाइड्स पर आरोप लगाया कि वह अपने क्लाइंट्स को कानूनी सेवाएं देने के बदले यौन संबंध रखता है। कोर्ट में इस मामले से संबंधित वीडियो क्लिप चलाई गई। इस दौरान पीड़ित महिला अपने चेहरे पर हाथ रखकर रो रही थी। 
विज्ञापन


इस मामले में मंगलवार को टेक्सास कोर्ट में अभियोजन पक्ष ने एक साक्ष्य फुटेज पेश कर कहा था कि आरोपी शख्स ने अपने क्लाइंट पर कानूनी सेवाओं के बदले गुदा सेक्स करने के लिए दबाव बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट में पेश किए गए वीडियो में देखा जा रहा है कि महिला रो- रो कर आरोपी से कह रही है कि 'तुम मुझे चोट पहुंचा रहे हों....इतना अशिष्ट मत बनो।' इसके अलावा वीडियो में पीड़ित महिला के शरीर पर कई चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं।

आरोपी ने महिला पर सेक्स करने के लिए बनाया था दबाव

A lawyer is accused of having sex with his clients in exchange for his legal services
rape demo pic
वीडियो में देखा गया कि महिला के रोने का आरोपी शख्स पर कोई असर नहीं हो रहा है। बल्कि वह बार- बार चिल्लाकर महिला को अपने पास वापस बुला रहा है, जबकि महिला आरोपी का हाथ अपने चेहरे से हटाकर सिसकियां भर रही है। इस वीडियो क्लिप को देखकर न्यायाधीशों को इतना चौंका दिया था कि उन्होंने बीच सुनवाई में ब्रेक कर दिया। 

इस दौरान जब महिला बाहर जाते वक्त दरवाजे के पास बेहोश हो गई। होश में आने के बाद महिला ने कोर्ट को बताया कि उसे आरोपी वकील के साथ सोना पड़ा क्योंकि उससे कहा था कि वह बेटे को वापस लाने में मेरी मदद करेगा। 

महिला ने बताया कि उसने आरोपी शख्स के साथ पहली दफा जुलाई 2014 में सेक्स किया था। बता दें कि उसी दिन कोर्ट ने उसे महिला के वकील के तौर पर नियुक्त किया था। आरोपी वकील को पहली बार  नवंबर 2015 में गिरफ्तार किया गया था, उस दौरान उस पर बल का इस्तेमाल कर कम से कम 9 महिला क्लाइंट को वेश्यावृत्ति में शामिल करने का आरोप लगाया गया था।

यह बेनावाइड्स के खिलाफ यौन उत्पीड़न का 5वां केस खुला है। अगर शख्स पर आरोप साबित हो जाता है तो उसे 99 साल कारावास की सजा हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed