स्कूल में नाबालिग बच्चों को हवस का शिकार बनाती थी कोच, मामला खुलते ही लोग दंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला टीचर ने शर्मनाक हरकत कर गुरु शब्द की मर्यादा को कलंकित करने का काम किया है। दरअसल, यह मामला अमेरिका के शिकागो शहर का है। यहां एक स्कूल में तैनात महिला फुटबॉल कोच को तीन नाबालिग स्टूडेंट्स का शारीरिक शोषण करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी महिला टीचर का नाम कोरी बियर्ड है जिसकी उम्र 28 साल है, जो शिकागो शहर के वर्नन हिल्स हाईस्कूल में फुटबॉल कोच है। इस महिला कोच पर आरोप है कि इसने अपने 17 साल से कम उम्र के तीन विद्यार्थियों के साथ गैर-कानूनी यौन संबंध बनाने में सहभागी बनाया है।
वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी साल 2013 से स्कूल में सहायक फुटबॉल कोच के तौर पर लड़कों और लड़कियों दोनों फुटबॉल टीमों को प्रशिक्षित करती थी। लेकिन महिला कोच पर दिसंबर 2016 और पिछले महीने के बीच में एक दर्जन से ज्यादा गैर-कानूनी सेक्स कृत्यों में अपने स्टूडेंट को शामिल करने के मामले दर्ज किए गए हैं।
दो छात्रों को घर में बनाया शिकार
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब स्कूली लड़कों के माता-पिता ने इस बारे में स्कूल प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद गुरुवार देर शाम पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी महिला कोच को अपनी हिरासत में लिया। महिला पर दो छात्रों को 12 आपराधिक यौन हमले में शामिल करने का आरोप लगा है, जबकि मामले में पहचान किए गए तीसरे छात्र को आरोपों में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि उन्हें संदेह है कि इसमें अभी और भी युवा स्कूली छात्र शामिल हो सकते हैं।
पुलिस प्रमुख पैट्रिक क्रेइस ने कहा कि इस मामले की जांच अभी चल रही है, शुरुआती जांच में किशोर छात्रों का शोषण होने की बात सामने आई है, इसलिए हम संवेदनशील तरीके से उन चीजों के बारे में पड़ताल कर रहे हैं। हमें पता चला है कि कुछ अपराधिक कृत्यों को आरोपी महिला कोच के घर में किया गया है। बता दें कि आरोपी कोच को आज शहर की लॉक काउंटी अदालत में ले जाया गया जहां उसे 1 मिलियन राशि पर जमानत दी गई। और अब उसे आने वाले मंगलवार को फिर जज के सामने उपस्थित होना होगा।