फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   23 old woman burned alive in pakistan

पाकिस्तान में 23 साल की गर्भवती महिला को जिंदा जलाया

Mon, 08 Aug 2016 12:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 08 Aug 2016 12:36 PM IST
विज्ञापन
23 old woman burned alive in pakistan

पाकिस्तान से सामने आई सनसनीखेज घटना में एक 23 वर्षीय गर्भवती महिला को उसके पूर्व प‌त‌ि ने ही जिंदा जला दिया। बताया जा रहा था कि महिला ने कुछ दिन पहले ही आरोपी के छोटे भाई से शादी की ‌‌थी जिससे वह चिढ़ा हुआ था।

विज्ञापन


एनडीटीवी के अनुसार, महिला का नाम सिदरा है जिसकी शादी वारिस अली से हुई थी, लेकिन वह सउदी अरब नौकरी के लिए चला गया तो युवती के परिवार वाले उसकी शादी आरोपी वारिस अली के छोटे भाई से करा दी।
विज्ञापन


कुछ दिन वारिस ने सउदी अरब में काम किया लेकिन जब उसकी शादी टूटने की जानकारी हुई तो वह वहां से वापस आ गया। अपनी पूर्व पत्नी से बात की उसने कहा कि वह अब उसके छोटे भाई के साथ शादी कर चुकी है इसलिए अब वह उसके ही साथ रहेगी। इसके बाद आरोपी ने हताशा में खौफनाक काम को अंजाम दे डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे भाई से पहले से ही था विवाद

23 old woman burned alive in pakistan

खबरों के अनुसार, वारिस का उसके छोटे भाई से कुछ लेन-देन के लिए पहले से विवाद चल रहा था। लेकिन जब उसके छोटे भाई ने उसकी पत्नी से शादी कर ली तो मामला और बढ़ गया।

शनिवार की रात को सिदरा अपने कमरे में सो रही थी और घर के सदस्य उससे कुछ दूर थे तो वारिस एक बड़े डिब्बे में पेट्रोल लाया और उसके ऊपर उड़ेलकर आग लगा दी। वह जिंदा न बच पाए इसके लिए उसने कमरे का दरवाजा बंद करके भाग गया।

इसके बाद पड़ोंसियों ने जब देखा कि घर आग लग गई है तो उन्होंने दमकल विभाग को फोन करके बुलाया। दमकल विभाग वालों ने घर की आग बुझाने के बाद पाया कि एक महिला जलकर कोयला हो चुकी है।

महिला सिदरा के घर वालों ने पुलिस को बताया कि वह कुछ माह की गर्भवती भी थी। पीड़िता के शिकायत के बाद आरोपी वारिस के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed