{"_id":"5bc9bc36bdec2269aa2a0fd3","slug":"corruption-charges-against-former-chief-of-china-internet-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में इंटरनेट के पूर्व प्रमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर मुकदमा शुरू","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन में इंटरनेट के पूर्व प्रमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर मुकदमा शुरू
भाषा, बीजिंग
Updated Fri, 19 Oct 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
former internet
- फोटो : internet
चीन में इंटरनेट के एक पूर्व प्रमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर शुक्रवार को मुकदमा शुरू हो गया। सरकारी टीवी सीसीटीवी ने बताया कि लू वेई पर 3.2 करोड़ युआन (46 लाख डॉलर) रिश्वत लेने का आरोप है।
विज्ञापन
खबर के मुताबिक 60 अधिकारियों, संवाददाताओं और आम लोगों की उपस्थिति में शुक्रवार को उनके खिलाफ सुनवाई शुरू हुई। चीन में करीब 70 करोड़ लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसकी विषय वस्तु, खासतौर पर राजनीतिक प्रकृति के विषयों पर सरकार का काफी नियंत्रण है।
विज्ञापन
लू ने फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग सहित इंटरनेट कंपनियों और विदेशी प्रौद्योगिकी के शीर्ष अधिकारिययों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें की थी।