भारतीय कंपनी जायडस कैडिला भी 1048 लोगों पर करेगी परीक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय फार्मा कंपनी जायडस कैडिला ने भी वैक्सीन के पहले और दूसरे चरण की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें कंपनी 1048 लोगों पर वैक्सीन को परखेगी। डीजीसीआई ने पिछले महीने परीक्षण के लिए कंपनी को अनुमति दी थी। क्लीनिकल ट्रायल रजिस्ट्री ऑफ इंडिया ने बताया कि परीक्षण इनक्ल्यूजन और एक्सक्ल्यूजन नीति पर होगा। इनक्ल्यूजन के पहले चरण में 18 से 55 वर्ष के पुरुष-महिलाओं पर अध्ययन होगा।
दूसरे चरण में 12 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बच्चों को उनकी अनुमति के बाद शामिल किया जाएगा। एक्सक्ल्यूजन परीक्षण प्रक्रिया भी दो भागों में होगी। इसमें शामिल किसी व्यक्ति को ज्वर रोग और परीक्षण में शामिल होने से चार सप्ताह पहले तक कोई बीमारी नहीं होनी चाहिए।
पहला चरण 84 और दूसरा 224 दिन तक.
कंपनी ने स्पष्ट किया, पहले चरण का परीक्षण 0 से 84 दिन तक चलेगा जिसमें स्वस्थ लोगों पर वैक्सीन के सुरक्षा मानकों को परखा जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण का परीक्षण 0 से 224 दिन चलेगा जिसमें त्वचा के भीतर वैक्सीन देने के बाद प्लेसीबो वाले लोगों से उनकी तुलना की जाएगी।
गृहमंत्रालय की स्थायी समिति ने वैक्सीन ट्रायल की ली जानकारी
गृह मंत्रालय की स्थायी समिति ने वैक्सीन पर चल रहे काम के बारे में जानकारी ली है। समिति ने कहा, कोरोना की दवा किसी हाल में महंगी नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रजेंटेशन के जरिए महामारी और वैक्सीन संबंधी प्रोजेक्ट की जानकारी दी। सदस्यों ने कहा कि दवा कंपनियां महंगी दवाओं को बढ़ावा दे रही हैं। सस्ती दवाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। कोरोना की दवाओं की कालाबाजारी पर भी मंथन हुआ और इसके रोकने पर भी चर्चा हुई।