फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Zoram Peoples Movement CM face Lalduhoma won the Serchhip seat

Mizoram Election Result: जेडपीएम प्रत्याशी लालडुहोमा 2,982 वोटों से जीते, कल कर सकते हैं राज्यपाल से मुलाकात

Mon, 04 Dec 2023 01:55 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 04 Dec 2023 01:55 PM IST
सार

लालडुहोमा ने बताया कि वह कल या उसके एक दिन बाद वह राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि शपथ ग्रहण समारोह इस महीने के आखिर में हो सकता है। 

विज्ञापन
Zoram Peoples Movement  CM face Lalduhoma won the Serchhip seat
Lalduhoma - फोटो : Social Media

विस्तार

मिजोरम विधानसभा चुनाव का परिणाम आज जारी हुआ। नतीजे के अनुसार जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) पार्टी ने 22 सीटों के साथ बहुमत हासिल कर ली है। वहीं चुनावी परिणाम के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में जेडपीएम के प्रत्याशी लालडुहोमा का नाम सबसे पहले है। मुख्यमंत्री प्रत्याशी लालडुहोमा अपने चुनाव क्षेत्र सेरचिप सीट से 2,982 वोटों से जीत हासिल की है। 
विज्ञापन


लालडुहोमा को 8,314 वोट मिले, वहीं मिजो नेशनल फ्रंट के जे मलसॉमजुआला वेनचॉन्ग को महज 5,332 वोट ही मिले। कांग्रेस के आर वनलाल्टलुअंगा के पक्ष में 4,241वोट पड़े। भाजपा प्रत्याशी के वनलालरुआती को 97 वोट मिला। मिजोरम विधानसभा चुनाव के वोटो की गिनती कड़ी सुरक्षा के साथ सुबह के आठ बजे से शुरू हो गई थी। 
विज्ञापन


राज्यपाल से मिलेंगे लालडुहोमा
सेरचिप सीट से विजेता बने लालडुहोमा ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, 'मिजोरम फिलहाल वित्तीय आपदा से जूझ रहा है। निवर्तमान सरकार से हमें यही विरासत में मिलने वाला है। हम अपने वादों को पूरा करने वाले हैं। राज्य में वित्तीय सुधार जरूरी है और इसके लिए हम एक टीम बनाने जा रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि वह कल या उसके एक दिन बाद वह राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि शपथ ग्रहण समारोह इस महीने के आखिर में हो सकता है। बता दें कि इस चुनाव में राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट बुरी तरह से हार गई है। सीएम और डिप्टी सीएम को अपने निर्वाचन क्षेत्रों से हार का सामना करना पड़ा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed