{"_id":"622b6b67495ed865c7511d53","slug":"zomato-app-is-down-users-complaints-for-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल: करीब डेढ़ घंटे ठप रहा जोमैटो एप, स्विगी यूजर्स भी हुए परेशान, खाना ऑर्डर करने में हुई परेशानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुश्किल: करीब डेढ़ घंटे ठप रहा जोमैटो एप, स्विगी यूजर्स भी हुए परेशान, खाना ऑर्डर करने में हुई परेशानी
Fri, 11 Mar 2022 10:19 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:19 PM IST
सार
यूजर्स का कहना था कि उनके फोन पर ऐप खुल ही नहीं रहा है या ऑर्डर देने के बाद कोई अपडेट नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
जोमैटो
- फोटो : www.zomato.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज करीब डेढ़ घंटे के लिए फूड डिलीवर ऐप जोमैटो का सर्वर डाउन रहा, जिससे इसके यूजर्स परेशान रहे। बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसकी शिकायत की। कुछ स्विगी यूजर्स ने भी इस तरह की परेशानी रिपोर्ट की। हालांकि, ज्यादातर जोमैटो यूजर्स ही इस परेशानी को रिपोर्ट करते रहे। यूजर्स का कहना था कि उनका एप खुल ही नहीं रहा है या ऑर्डर देने के बाद कोई अपडेट नहीं मिल रहा है। रात करीब 8 बजे सर्वर डाउन हो गया, जो अगले डेढ़ घंटे तक जारी रहा।
इस दौरान एक यूजर ने शिकायत की कि मैं बैंगलोर में हूं और 8.44 बजे से जोमैटो ऐप काम नहीं कर रहा है। वहीं, एक अन्य ने कहा कि मैंने नगेट मंगवाए थे, लेकिन अपडेट नहीं दिख रहा। बहरहाल, रात साढ़े नौ बजे के आसपास ऐप ने काम करना शुरू कर दिया।
डाउनडिटेक्टर ने बताया कि रात आठ बजे के आसपास ऐप के साथ समस्या आई और लोगों ने इसके बारे में शिकायत करना शुरू किया।