फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Zika virus detected in mosquito species in Karnataka Chikkaballapur district

Karnataka: मच्छरों में मिला जीका वायरस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; मंत्री दिनेश राव बोले- घबराने की कोई जरूरत नहीं

Thu, 02 Nov 2023 04:48 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बंगलूरू
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 02 Nov 2023 04:48 PM IST
सार

चिक्काबल्लापुरा में छह जलाशयों से नमूने इकट्ठा किए गए। इन नमूनों को जांच के लिए भेजा गया। जिसके बाद एडीज एजिप्टी मच्छरों में जीका वायरस का पता चला है।

विज्ञापन
Zika virus detected in mosquito species in Karnataka Chikkaballapur district
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुरा जिले में मच्छरों की एक प्रजाति में जीका वायरस मिला है। गुरुवार को एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। तेज बुखार से पीड़ित लोगों के रक्त के नमूने की जांच के लिए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजा गया है। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि चिक्काबल्लापुरा में छह जलाशयों से नमूने इकट्ठा किए गए। इन नमूनों को जांच के लिए भेजा गया। जिसके बाद एडीज एजिप्टी मच्छरों में जीका वायरस का पता चला है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने इस बात पर भी जोर दिया कि वायरस केवल तालकायालाबेट्टा जलाशय से इकट्ठा किए गए मच्छरों के नमूनों में पाया गया है। लोगों में अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है। वहीं मामले पर कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा, किसी भी व्यक्ति में जीका वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। जीका वायरस से डरे नहीं। हम स्थिति पर नजर रखेंगे। कुछ लोगों में बुखार जैसे कुछ लक्षण दिख रहे थे। उन्हें अस्पताल में रखा गया है और जांच की गई है। 
विज्ञापन


कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा, हमें केवल गर्भवती महिलाओं पर सावधानी बरतने की जरूरत है। मैं अनुरोध करता हूं लोगों को इसको लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। हमारा विभाग पूरी तरह से इस पर नजर रख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिक्काबल्लापुरा जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश कुमार ने कहा, राज्य सरकार की एक टीम ने छह स्थानों से मच्छरों के नमूने एकत्र किए थे, जिसकी रिपोर्ट हमें 25 अक्तूबर को रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, पांच स्थानों से एकत्र किए गए मच्छर के नमूनों का परीक्षण नकारात्मक पाया गया, लेकिन शिदलाघट्टा तालुक में थलकायालाबेट्टा जलाशय से एकत्र किए गए नमूने जीका वायरस के लिए सकारात्मक पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed