फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yuva Sena (UBT) wins Mumbai University senate elections in clean sweep before Maharashtra assembly election

Mumbai University Senate Election: महाराष्ट्र चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे का दबदबा, युवा सेना को मिली बड़ी जीत

Sat, 28 Sep 2024 09:53 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 28 Sep 2024 09:53 AM IST
सार

मुंबई यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव दो बार किसी न किसी कारण से रद्द हो चुके थे। हालांकि, लंबे समय तक राजनीतिक और कानूनी विवादों सहित कई बाधाओं का सामना करने के बाद 24 सितंबर को चुनाव हुए। वोटों की गिनती शुक्रवार को हुई।

विज्ञापन
Yuva Sena (UBT) wins Mumbai University senate elections in clean sweep before Maharashtra assembly election
आदित्य ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव के नतीजे आ गए हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) को बड़ी जबरदस्त जीत मिली है। उद्धव ठाकरे के बेटे और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे का करिश्मा बरकरार है। उनकी युवा सेना ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। सभी 10 सीटों पर जीत हासिल की है। सीनेट के कुल 10 सीटो में पांच सीट रिजर्व हैं, जबकि पांच ओपन है। 
विज्ञापन


पहले दो बार हुए चुनाव रद्द, अब आए नतीजे सामने
मुंबई यूनिवर्सिटी जिसे मुंबई विद्यापीठ के नाम से जाना जाता है। सीनेट चुनाव दो बार किसी न किसी कारण से रद्द हो चुके थे। हालांकि, अगस्त 2023 से लंबे समय तक राजनीतिक और कानूनी विवादों सहित कई बाधाओं का सामना करने के बाद 24 सितंबर को चुनाव हुए। वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह मुंबई यूनिवर्सिटी के फोर्ट परिसर में कावासजी जहांगीर दीक्षांत समारोह हॉल में हुई। इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीनेट चुनाव में वोटों की गिनती पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


युवा सेना का 10 सीटों पर कब्जा
2018 के चुनावों में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली अविभाजित शिवसेना की युवा सेना ने 10 में से 10 सीटें जीती थीं। सीनेट चुनावों के नतीजों के बाद आखिरकार मुंबई यूनिवर्सिटी को ये चुनाव कराना पड़ा। इस चुनाव में ठाकरे ग्रुप की युवा सेना का कब्जा हो गया है। इन चुनावों को विधानसभा चुनावों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा था। मुंबई यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनावों में एबीवीपी भी मैदान में उतरी थी। सीनेट चुनावों में कुल 55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। सीनेट की 10 सीटों में पांच सीटें रिजर्व हैं। बाकी पांच सीटें ओपन हैं। सीनेट चुनावों में कुल 28 उम्मीदवार मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


7,200 वोट डाले गए
सीनेट चुनावों में कुल 55 प्रतिशत मतदान के साथ 7200 वोट डाले गए, जिनमें से 6,684 सही पाए गए थे। उम्मीदवारों को ओपन श्रेणी में जीतने के लिए कम से कम 1,114 वोटों की आवश्यकता थी। शुक्रवार को मतगणना केंद्र पर युवा सेना समर्थकों को जश्न मनाते हुए और मिठाइयां बांटते देखा गया।

कौन-कौन बने सीनेट?
ओबीसी वर्ग से युवा सेना के उम्मीदवार मयूर पांचाल ने मुंबई यूनिवर्सिर्टी पंजीकृत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जीत हासिल की। सबसे पहले मयूर पांचाल का नतीजा आया। उन्हें करीब 5350 वोट मिले। उन्होंने एबीवीपी उम्मीदवार राकेश भुजबल को हराया। भुजबल को सिर्फ 888 वोटों से संतोष करना पड़ा है।




वहीं, युवा सेना की स्नेहा गवली ने महिला वर्ग में 5914 वोट हासिल करके एबीवीपी की रेणुका ठाकुर को हराया। एससी वर्ग से युवा सेना के शीतल शेठ देवरुखकर जीते हैं। उन्हें 5,489 वोट मिले। वहीं, एसटी वर्ग से युवा सेना के धनराज कोचड़े ने 5247 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने एबीवीपी की निशा सवारा को हराया है। इसके अलावा युवा सेना शशिकांत झोर, प्रदीप सावंत, मिलिंद साथम और परम यादव ने क्रमश: एनटी और ओपन वर्ग में जीत हासिल की है। इन चुनावों के लिए 22 सितंबर को वोट डाले गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed