{"_id":"5bf40b6abdec22342b7faae0","slug":"yuva-kranti-yatra-of-indian-youth-congress-from-26-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय युवा कांग्रेस की \"युवा क्रांति यात्रा\" 26 नवंबर से, 30 जनवरी को पहुंचेगी दिल्ली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय युवा कांग्रेस की "युवा क्रांति यात्रा" 26 नवंबर से, 30 जनवरी को पहुंचेगी दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 20 Nov 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress (File Photo)
कांग्रेस की युवा शाखा भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाइसी) पूरे देश में एक यात्रा का आयोजन कर रही है। संविधान दिवस यानी 26 नवंबर को इस यात्रा की शुरुआत दक्षिण भारत के कन्याकुमारी से होगी जो तमिलनाडु से होते हुए महात्मा गांधी के शहीदी दिवस 30 जनवरी को दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
आईवाइसी से मिली जानकारी के मुताबिक इस यात्रा का उद्देश्य देश के संविधान की रक्षा करना है। इस यात्रा के जरिये लोगों को संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहे हमले के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ ही मौजूदा सरकार के सत्ता में आने के बाद युवाओं के बीच फैली बेरोजगारी, उच्च शिक्षा के अवसरों में कमी और लोगों में फैलते असंतोष के बारे में जनता को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन