फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yuva Desh derogatory meme Paresh Rawal deletes Chai Wala Bar Wala tweet issues apology

परेश रावल ने डिलीट किया 'चायवाला-बारवाला' ट्वीट, मांगी माफी

Wed, 22 Nov 2017 11:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 22 Nov 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
Yuva Desh derogatory meme Paresh Rawal deletes Chai Wala Bar Wala tweet issues apology
परेश रावल

कांग्रेस से जुड़ी मैगजीन 'युवा देश' द्वारा पीएम मोदी के लिए एक विवादित ट्वीट किया गया था, जिसका जवाब देते हुए पूर्व एक्टर और मौजूदा भाजपा सांसद परेश रावल खुद विवादों में फंस गए। विवाद बढ़ने के बाद परेश को ना सिर्फ ट्वीट डिलीट करना पड़ा बल्कि माफी भी मांगनी पड़ी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: विवादित ट्वीट से चौतरफा घिरी कांग्रेस, पीएम मोदी को चाय वाला बताकर उड़ाया मजाक
विज्ञापन


बता दें कि 'युवा देश' मैगजीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाते हुए एक ट्वीट किया था जिसपर आपत्ति जताई गई थी। उस ट्वीट का जवाब देते हुए परेश रावल ने लिखा था कि हमारा चाय वाला किसी बार वाला से बेहतर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ट्वीट के लिए परेश रावल की काफी निंदा हुई, जिसके बाद उन्होंने उसे डिलीट कर दिया। ट्वीट हटाने के बाद परेश ने लिखा कि मैंने ट्वीट डिलीट कर दिया है, वह गलत था, मैं लोगों का दिल दुखाने के लिए माफी मांगता हूं।
 

'युवा देश' ने किया था यह ट्वीट

Yuva Desh derogatory meme Paresh Rawal deletes Chai Wala Bar Wala tweet issues apology
युवा देश ने यह फोटो पोस्ट की थी

यूथ कांग्रेस की आनलाइन पत्रिका युवा देश के ट्विटर हैंडल से पीएम को चाय वाला बताकर मजाक उड़ाया गया था। इस मीम में मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन की पीएम टेरेसा की तस्वीर थी।
 
सोशल मीडिया पर तस्वीर जाते ही लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। बाद में इस तस्वीर को हटा लिया गया था। विवाद के बाद कांग्रेस ने भी खुद को इस ट्वीट से अलग कर लिया था। पार्टी प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस में प्रधानमंत्री और सभी नेताओं के सम्मान की संस्कृति है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed