फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yuva Brigade activist murdered following Hanuman Jayanti celebrations in Mysuru karnataka big news in hindi

Karnataka: मैसूर में शोभायात्रा में झड़प के बाद युवा ब्रिगेड सदस्य की हत्या, कांग्रेस समर्थकों पर लगा आरोप

Tue, 11 Jul 2023 07:06 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, मैसूरू
एजेंसी, मैसूरू Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 11 Jul 2023 07:06 AM IST
सार

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार को हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान किसी मामूली बात को लेकर युवकों के दो समूहों के बीच झड़प हुई थी। इस घटना के बाद रविवार रात नायक पर कथित रूप से कांच की एक टूटी बोतल से वार कर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Yuva Brigade activist murdered following Hanuman Jayanti celebrations in Mysuru karnataka big news in hindi
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के मैसूरू जिले के टी नरसीपुरा में हनुमान शोभायात्रा के दौरान दो समूहों के बीच हुई झड़प के अगले दिन युवा ब्रिगेड (हिंदूवादी संगठन) के सदस्य वेणुगोपाल नायक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। युवा ब्रिगेड के प्रमुख ने कांग्रेस समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार को हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान किसी मामूली बात को लेकर युवकों के दो समूहों के बीच झड़प हुई थी। इस घटना के बाद रविवार रात नायक पर कथित रूप से कांच की एक टूटी बोतल से वार कर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


युवा ब्रिगेड के प्रमुख चक्रवर्ती सुलीबेले ने ट्वीट किया, सिद्धरमैया 2.0 अपनी पहुंच का विस्तार कर रहे हैं। हमने कल अपने एक स्वयंसेवक को सिर्फ इसलिए खो दिया कि वह हनुमान जयंती का सक्रिय आयोजक था। कांग्रेस के समर्थकों ने उसकी बर्बर तरीके से हत्या कर दी। कर्नाटक जल रहा है। एक और पश्चिम बंगाल जल्द ही देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


गृह मंत्री शाह ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो कर्मियों की ईमानदारी को सराहा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्री के 80 हजार रुपये सहित दस्तावेजों से भरे बैग को लौटाने पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के एएसआई दर्शन कुमार और हेड कांस्टेबल सतपाल की ईमानदारी की प्रशंसा की। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, सच्ची वीरता सम्मान और ईमानदारी हमारे कार्यों में निहित है, जो हमारे जीवन पर एक अमिट छाप छोड़ती है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एएसआई और हेड कांस्टेबल ने इस कहावत को सही साबित किया। उन्हें एक बैग मिला, जिसमें 80,000 रुपये, एक मोबाइल और दस्तावेज थे। उन्होंने इसके मालिक, एक तीर्थयात्री का पता लगाकर उसको सौंप दिया। उनकी इस ईमानदारी के लिए मैं उनकी सराहना करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय कैदियों को टीबी का खतरा 5 गुना अधिक
सामान्य आबादी की तुलना में भारतीय जेलों में बंद कैदियों को टीबी संक्रमण का खतरा पांच गुना अधिक है। दुनिया में सबसे ज्यादा ब्राजील, रूस और चीन के कैदियों में टीबी का जोखिम मिला है। 2019 में दुनिया के 195 देशों की जेलों में बंद 1.10 करोड़ कैदियों में से 1.25 लाख टीबी संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा आधे से ज्यादा रोगियों की जांच तक नहीं हो पाई है। यह खुलासा पिछले सप्ताह मेडिकल जर्नल लैंसेट में प्रकाशित बोस्टन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ (बीयूएसपीएच) के अध्ययन में मिली है। 193 देशों की जेलों में मौजूद कैदियों में टीबी संक्रमण को लेकर यह पहला अध्ययन है। शोधकर्ताओं ने 2019 तक की स्थिति को स्पष्ट करते हुए पाया कि कैदियों को बाहर रहने वाले लोगों की तुलना में टीबी होने की संभावना करीब 10 गुना अधिक है। जबकि  भारत में यह जोखिम पांच गुना तक है। अध्ययन के अनुसार, 2000 से 2019 के बीच भारत की जेलों में बंद एक लाख कैदियों में से 1076 टीबी संक्रमित पाए गए।

क्वात्रा से मिलीं अमेरिकी विशेष दूत उजरा जेया
अमेरिकी विशेष दूत उजरा जेया ने सोमवार को यहां विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा से मुलाकात की। दोनों के बीच साझा हितों से जुड़े वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों के साथ ही नागरिक सुरक्षा पर चर्चा हुई। उजरा अमेरिकी विदेश मंत्रालय में अवर सचिव और बाइडन प्रशासन में तिब्बती मुद्दों के लिए विशेष समन्वयक हैं। उन्होंने भारतीय विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा से भी मुलाकात की। जेया ने ट्वीट किया, अमेरिका-भारत के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी, स्वतंत्र और मुक्त हिंद प्रशांत, क्षेत्रीय स्थिरता और नागरिक सुरक्षा को आगे बढ़ाने के साझा प्रयासों के लिए आभारी हूं।


दलाई लामा से मुलाकात पर भड़का चीन
भारतीय मूल की जेया ने रविवार को धर्मशाला में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा और तिब्बत की निर्वासित सरकार के प्रतिनिधि से मुलाकात की थी। इस पर चीन भड़क गया है। चीनी दूतावास ने बयान जारी कर कहा कि तिब्बत हमारा आंतरिक मामला है और इसमें किसी भी बाहरी ताकत को हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed