{"_id":"5ac74f0d4f1c1bbc618b5d7c","slug":"ysr-congress-mp-slams-nda-government-and-resigns-from-lok-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश: YSR कांग्रेस के 5 सांसदों ने दिया इस्तीफा, NDA सरकार की ‘नाकामी’ का दिया हवाला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश: YSR कांग्रेस के 5 सांसदों ने दिया इस्तीफा, NDA सरकार की ‘नाकामी’ का दिया हवाला
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Fri, 06 Apr 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने की मांग को लेकर वाईएसआर कांग्रेस के पांच लोकसभा सांसदों ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। सांसदों ने अपना इस्तीफा लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को सौंपा।
विज्ञापन
पार्टी के पांच सांसदों- वी. प्रसाद राव वेलगापल्ली, वाईवीएस रेड्डी और पीवीएम रेड्डी, वाईएस अविनाश रेड्डी और सदन में पार्टी के नेता एम राजमोहन रेड्डी ने इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
इन सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष के चैम्बर में पहुंचकर उनको अपना इस्तीफा सौंपा। इनमें से एक त्यागपत्र में कहा गया है, ‘मैं तत्काल प्रभाव से अपनी सीट से इस्तीफा देता हूं।’
विज्ञापन
इससे पहले वाईएसआर कांग्रेस के नेता जगन मोहन रेड्डी ने ट्वीट किया, ‘हम जो कहते हैं वो करते हैं। वाईएसआर कांग्रेस के सांसद शुक्रवार को इस्तीफा सौंप रहे हैं।
एन चंद्रबाबू नायडू को चुनौती है कि वह टीडीपी सांसदों का इस्तीफा करवाएं और आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जे की जायज मांग को लेकर राज्य के लोगों के साथ एकजुट होकर खड़े हों।’
इन सांसदों ने बृहस्पतिवार को कहा था कि वे आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने में एनडीए सरकार की ‘नाकामी’ के विरोध में इस्तीफा दे रहे हैं।