फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   YSR chief Jagan Mohan Reddy will take oath as a chief minister of Andhra Pradesh

जगनमोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, राहुल ने दी बधाई

Thu, 30 May 2019 01:02 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Thu, 30 May 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
YSR chief Jagan Mohan Reddy will take oath as a chief minister of Andhra Pradesh
जगन मोहन रेड्डी ने ली शपथ - फोटो : ANI

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने वाले वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल ई एस एल नरसिम्हन ने 46 वर्षीय नेता को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनकी पार्टी को विधानसभा की 175 में से 151 सीटें मिली हैं।


loader

वाईएसआर कांग्रेस ने पांच साल पहले तेलंगाना के गठन के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने एन. चन्द्रबाबू नायडू की तेदेपा को बुरी तरह हराया है। इसके साथ ही, वाईएसआर कांग्रेस ने राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से 22 पर जीत दर्ज की है।

रेड्डी ने वियजवाड़ा के आईजीएमसी स्टेडियम में आयोजित समारोह में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर तेलुगू भाषा में शपथ ली। गुरुवार को सिर्फ रेड्डी ने शपथ ली है। उनकी मंत्रिपरिषद सात जून को शपथ लेगी।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव, द्रमुक प्रमुख एम. के. स्टालिन और पुडुचेरी के स्वास्थ्य मंत्री मलादी कृष्ण राव विशेष अतिथि थे। तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री महमूद अली, विधानसभा के अध्यक्ष पोचाराम श्रीनिवास रेड्डी, मंत्री टी. श्रीनिवास यादव भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

रेड्डी की मां और वाईएसआर की मानद अध्यक्ष वाई एस विजयम्मा, उनकी पत्नी भारती और बहन शर्मिला के अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी वहां मौजूद थे।

राहुल गांधी ने जगनमोहन को बधाई दी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बृहस्पतिवार को जगनमोहन रेड्डी को बधाई दी है। गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए जगन रेड्डी जी को बधाई। उन्हें, मंत्रियों की नयी टीम और राज्य की जनता को मेरी ओर से शुभकामनाएं।’’ 



 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed