Telangana: वाईएस शर्मिला को गजवेल जाने से रोका, किया नजरबंद; नेत्री ने विरोध के तौर पर पुलिस की उतारी आरती
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव पर हमला करते हुए शर्मिला ने कहा कि यह शर्मनाक है कि जब मैंने उनके निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करने की योजना बनाई तो केसीआर ने मुझे निशाना बना दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला को शुक्रवार को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया। इतना ही नहीं, पुलिस ने गजवेल निर्वाचन क्षेत्र में जाने से रोक दिया। यहां वह उन लोगों से मिलने जा रही थीं, जिनका दावा है कि उन्हें दलित बंधु योजना के तहत तेलंगाना सरकार से वित्तीय मदद नहीं मिली है। इस बीच, उन्होंने एक अनोखे अंदाज में विरोध जताया। उन्होंने हैदराबाद में अपने घर के बाहर पुलिस की आरती की।
पुलिस का कहना है कि शर्मिला ने गजवेल जाने के लिए अनुमति नहीं ली थी। इसी वजह से उन्हें रोका गया। वहीं, उन्होंने विरोध करने के लिए पुलिस की आरती उतारी और उनके बेहतर काम के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रार्थना करते हैं कि पुलिस सत्ताधारी भारत राष्ट्रीय समिति के लिए काम न करे। बल्कि सही बात के लिए खड़ी हो।
उन्होंने कहा कि मैं अपने पुलिस भाइयों और बहनों की आरती कर रही हूं और प्रार्थना कर रही हूं कि वे अधिक ज्ञान और धार्मिकता से संपन्न हों। प्रार्थना करती हूं कि वे संविधान का पालन करें, न कि केसीआर का। इसके बाद शर्मिला ने राज्य सरकार के विरोध में अपने घर के सामने भूख हड़ताल की।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है कि जब मैंने उनके निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करने की योजना बनाई तो केसीआर ने मुझे निशाना बना दिया। उन्होंने कहा कि यह चौंकाने वाली बात है कि मुझे घर में नजरबंद किया जा रहा है, जबकि हमें धमकी देने वाले बीआरएस के गुंडों को छोड़ दिया गया है।
उन्होंने कहा कि केसीआर स्पष्ट रूप से परेशान है और अपनी स्थिति खो रहे हैं। वह स्पष्ट रूप से डरे हुए हैं कि मेरी यात्रा उनके निर्वाचन क्षेत्र में उनके धोखों को उजागर कर देगी।#WATCH | YSR Telangana Party president YS Sharmila was prevented from heading to the Gajwel constituency by police today where she was going to meet people who claim they have not received financial help from the Telangana government under the Dalit Bandhu scheme.
— ANI (@ANI) August 18, 2023
In a unique… pic.twitter.com/E0fppbqHwG
वाईएसआरटीपी नेता ने आरोप लगाया कि जब भी वह जिलों का दौरा करने और लोगों से बातचीत करने के लिए निकलती थीं, उन्हें राज्य पुलिस बल द्वारा रोका जा रहा था।
उन्होंने कहा कि यदि आप जानते हैं कि कानून एवं व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने वाली है तो आप उन लोगों को हिरासत में क्यों नहीं ले रहे हैं। अगर बीआरएस पार्टी के नेता उत्पात मचाने की कोशिश कर रहे हैं तो उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया जाता? मुझे घर में नजरबंद क्यों किया जा रहा है? मुख्यमंत्री से मेरा सवाल है कि तेलंगाना मॉडल क्या है? क्या उनका किया हुआ एक भी वादा पूरा हुआ? घोषणापत्र में किया गया एक भी वादा पूरा नहीं हुआ।