फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   YS Sharmila stopped from going to Gajwel constituency, leader performs police aarti in protest

Telangana: वाईएस शर्मिला को गजवेल जाने से रोका, किया नजरबंद; नेत्री ने विरोध के तौर पर पुलिस की उतारी आरती

Fri, 18 Aug 2023 02:53 PM IST
Sweta Mahato श्वेता महतो
Updated Fri, 18 Aug 2023 02:53 PM IST
सार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव पर हमला करते हुए शर्मिला ने कहा कि यह शर्मनाक है कि जब मैंने उनके निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करने की योजना बनाई तो केसीआर ने मुझे निशाना बना दिया। 

विज्ञापन
YS Sharmila stopped from going to Gajwel constituency, leader performs police aarti in protest
वाईएस शर्मिला - फोटो : twitter.com/realyssharmila

विस्तार

वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला को शुक्रवार को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया। इतना ही नहीं, पुलिस ने गजवेल निर्वाचन क्षेत्र में जाने से रोक दिया। यहां वह उन लोगों से मिलने जा रही थीं, जिनका दावा है कि उन्हें दलित बंधु योजना के तहत तेलंगाना सरकार से वित्तीय मदद नहीं मिली है। इस बीच, उन्होंने एक अनोखे अंदाज में विरोध जताया। उन्होंने हैदराबाद में अपने घर के बाहर पुलिस की आरती की।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि शर्मिला ने गजवेल जाने के लिए अनुमति नहीं ली थी। इसी वजह से उन्हें रोका गया। वहीं, उन्होंने विरोध करने के लिए पुलिस की आरती उतारी और उनके बेहतर काम के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रार्थना करते हैं कि पुलिस सत्ताधारी भारत राष्ट्रीय समिति के लिए काम न करे। बल्कि सही बात के लिए खड़ी हो। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं अपने पुलिस भाइयों और बहनों की आरती कर रही हूं और प्रार्थना कर रही हूं कि वे अधिक ज्ञान और धार्मिकता से संपन्न हों। प्रार्थना करती हूं कि वे संविधान का पालन करें, न कि केसीआर का। इसके बाद शर्मिला ने राज्य सरकार के विरोध में अपने घर के सामने भूख हड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है कि जब मैंने उनके निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करने की योजना बनाई तो केसीआर ने मुझे निशाना बना दिया। उन्होंने कहा कि यह चौंकाने वाली बात है कि मुझे घर में नजरबंद किया जा रहा है, जबकि हमें धमकी देने वाले बीआरएस के गुंडों को छोड़ दिया गया है।
 

उन्होंने कहा कि केसीआर स्पष्ट रूप से परेशान है और अपनी स्थिति खो रहे हैं। वह स्पष्ट रूप से डरे हुए हैं कि मेरी यात्रा उनके निर्वाचन क्षेत्र में उनके धोखों को उजागर कर देगी।
वाईएसआरटीपी नेता ने आरोप लगाया कि जब भी वह जिलों का दौरा करने और लोगों से बातचीत करने के लिए निकलती थीं, उन्हें राज्य पुलिस बल द्वारा रोका जा रहा था। 


उन्होंने कहा कि यदि आप जानते हैं कि कानून एवं व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने वाली है तो आप उन लोगों को हिरासत में क्यों नहीं ले रहे हैं। अगर बीआरएस पार्टी के नेता उत्पात मचाने की कोशिश कर रहे हैं तो उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया जाता? मुझे घर में नजरबंद क्यों किया जा रहा है? मुख्यमंत्री से मेरा सवाल है कि तेलंगाना मॉडल क्या है? क्या उनका किया हुआ एक भी वादा पूरा हुआ? घोषणापत्र में किया गया एक भी वादा पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed