{"_id":"62c956eab880ae5d174f0feb","slug":"ys-jagan-mohan-reddy-elected-lifetime-president-of-ysr-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"YSRC: वाईएसआर कांग्रेस के आजीवन अध्यक्ष चुने गए जगन मोहन रेड्डी, पार्टी को चुनाव आयोग से लेनी होगी अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
YSRC: वाईएसआर कांग्रेस के आजीवन अध्यक्ष चुने गए जगन मोहन रेड्डी, पार्टी को चुनाव आयोग से लेनी होगी अनुमति
Sat, 09 Jul 2022 03:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 09 Jul 2022 03:52 PM IST
सार
आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने कांग्रेस छोड़ने के बाद मार्च 2011 में वाईएसआरसी की स्थापना की थी। स्थापना के बाद से वह अपनी मां विजयम्मा और मानद अध्यक्ष के साथ पार्टी अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी शनिवार को एक बार फिर युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस (वाईएसआरसी) के अध्यक्ष चुने गए। अब वह जीवनभर वाईएसआरसी के अध्यक्ष बने रहेंगे। अमरावती में हो रही वाईएसआरसी की दो दिवसीय वैठक के अंतिम दिन यह प्रक्रिया पूरी हुई। इस दो दिवसीय बैठक में पार्टी के संविधान में संशोधन किया गया है, ताकि जगन को जीवन भर के लिए अध्यक्ष चुना जा सके।
विज्ञापन
मां के साथ अध्यक्ष के रूप में काम कर थे जगन मोहन
गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने कांग्रेस छोड़ने के बाद मार्च 2011 में वाईएसआरसी की स्थापना की थी। स्थापना के बाद से वह अपनी मां विजयम्मा और मानद अध्यक्ष के साथ पार्टी अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे। इससे पहले जगन मोहन रेड्डी आखिरी बार 2017 में पार्टी प्लेनरी में वाईएसआरसी के अध्यक्ष चुने गए थे।
विज्ञापन
विजयम्मा ने दिया था पार्टी के मानद अध्यक्ष पद से इस्तीफा
इससे पहले उनकी मां विजयम्मा ने शुक्रवार को पार्टी के मानद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा था कि वह तेलंगाना में अपनी बेटी शर्मिला के साथ काम करने के लिए वाईएसआरसी छोड़ रही हैं। जगनमोहन रेड्डी की बहन शर्मिला पड़ोसी राज्य तेलंगाना में वाईएसआर तेलंगाना पार्टी का नेतृत्व कर रही हैं।
विज्ञापन
मां के रूप में हमेशा जगन के साथ
पार्टी छोड़ने का एलान करते हुए विजयम्मा ने कहा, 'मैं हमेशा जगन मोहन रेड्डी के संपर्क में रहूंगी। एक मां के रूप में हमेशा जगन के नजदीक रहूंगी।' विजयम्मा ने कहा, 'शर्मिला अपने पिता के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए तेलंगाना में अकेले लड़ाई लड़ रही है। मुझे उसका समर्थन करना है। मैं दुविधा में थी कि क्या मैं दो राजनीतिक दलों (दो राज्यों में) की सदस्य बन सकती हूं। मेरे लिए यह मुश्किल है कि मैं वाईएसआरसी के मानद अध्यक्ष बनी रहूं।'
संपत्ति विवाद की आ रही थी खबरें
गत कुछ समय से मीडिया में खबरें आ रही हैं कि जगन मोहन रेड्डी और उनकी बहन शर्मिला के बीच संपत्ति से जुड़े मुद्दों को लेकर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हाल के दिनों में दोनों के बीच तनातनी बढ़ गई थी। इसके बाद विजयम्मा अपने बेटे से दूर रहती थीं।
चुनाव आयोग से अनुमति लेगी वाईएसआरसी
नियमों के मुताबिक, वाईएसआरसी को अब जगन को आजीवन पार्टी प्रमुख बनाए रखने के लिए भारत के चुनाव आयोग की अनुमति लेनी होगी। वाईएसआरसी ने इस बाबत अन्य राज्यों में कुछ क्षेत्रीय दलों द्वारा हर दो साल में चुनाव कराने की आवश्यकता के बिना जीवन भर के लिए एक अध्यक्ष रखने के लिए ईसीआई की मंजूरी हासिल करने का उदाहरण भी दिया है।