फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Youtube released most viewed video in India and dancefit live group get top position

शाहरुख को पछाड़कर इस डांस ग्रुप ने हासिल किया नंबर वन का ताज, यह हैं टॉप-10 वीडियो

Sun, 09 Dec 2018 11:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Dec 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
Youtube released most viewed video in India and dancefit live group get top position
सांकेतिक तस्वीर

यूट्यूब ने 2018 में भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियोज की एक सूची जारी की है। इस सूची को देखकर आप हैरान हो जाएंगे क्योंकि इस लिस्ट में शाहरुख दूसरे नंबर पर जबकि सलमान टॉप-10 में जगह बनाने में असफल रहे हैं। वहीं नंबर का ताज एक डांस कोरियोग्राफी स्टूडियो को मिला है। हम आपको बताते हैं वह टॉप 10 वीडियो जिसे इस साल भारतीयों ने सबसे ज्यादा पसंद किया।

विज्ञापन


1. तेरी आंख्या का यो काजल- सपना चौधरी के इस गाने पर डांसफिट लाइव ग्रुप के किए हुए डांस को अबतक 10.50 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। इसे 14 मई को रिलीज किया गया था। यह 2018 में भारतीयों द्वारा सबसे ज्यादा देखा गया वीडियो बन गया है। 
विज्ञापन


2. जीरो ट्रेलर- शाहरुख खान की आगामी फिल्म जीरो का ट्रेलर दूसरे नंबर पर आता है। 2 नवंबर को रिलीज हुए इस ट्रेलर को अब तक 10.10 करोड़ व्यूज मिले हैं। केवल एक महीने में ट्रेलर ने यह रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. दारू बदनाम- पंजाबी धुन वाले इस गाने को लोगों ने काफी सराहा गया। इस वीडियो को डांसफिट द्वारा तैयार किया गया था। इस वीडियो को 2 अप्रैल को रिलीज किया गया था और इसे 9.7 करोड़ व्यूज मिले हैं।


4. संजू ट्रेलर- 30 मई को यूट्यूब पर संजय दत्त की जिंदगी पर बनी फिल्म संजू का ट्रेलर आया था। 6.8 करोड़ व्यूज के साथ यह सूची में चौथे नंबर पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है।

5. 2.0 ट्रेलर- रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म रजनीकांत की फिल्म 2.0 का ट्रेलर 12 सितंबर को रिलीज हुआ था। इसे 5.3 करोड़ व्यूज मिले हैं।

6. बहन भाई की स्कूल लाइफ- अमित भड़ाना के इस वीडियो को 4 करोड़ व्यूज मिले हैं। 

7. बॉम डिगी- लव रंजन के निर्देशन में बनी फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी के इस गाने को 3.6 करोड़ व्यूज मिले हैं।

8. दास्तान-ए-धोखा- अमित भड़ाना के बनाए हुए इस वीडियो को 3.1 करोड़ व्यूज मिले हैं।

9. सिटी क्राइम- क्राइम पेट्रोल के इस एपिसोड को 2.2 करोड़ व्यूज मिले हैं। 

10. काला- रंजनीकांत की फिल्म के टीजर को 1.3 करोड़ व्यूज मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed