{"_id":"5c60b989bdec224af7151ac7","slug":"youth-wrote-letter-to-pm-modi-for-not-getting-age-relaxation-in-general-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवर्ण आरक्षण में उम्र की नहीं मिली छूट, प्रधानमंत्री से की शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सवर्ण आरक्षण में उम्र की नहीं मिली छूट, प्रधानमंत्री से की शिकायत
Mon, 11 Feb 2019 05:23 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 11 Feb 2019 05:23 AM IST
विज्ञापन
सवर्ण आरक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवर्ण आरक्षण कानून में उम्र को लेकर छूट नहीं दी गई है। एक फरवरी को केंद्र सरकार के डीओपीटी विभाग द्वारा कानून सार्वजनिक करने के बाद ये जानकारी मिली है। जिसे लेकर अब युवाओं ने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया है। छात्र केंद्र सरकार से ओबीसी वर्ग की भांति तीन वर्ष आयु में छूट की मांग कर रहे हैं। इन्हीं में से कुछ युवाओं ने ऑनलाइन आरटीआई को भी सार्वजनिक किया है, जिसमें डीओपीटी विभाग का उम्र में छूट से साफ इंकार किया है।
विज्ञापन
दिल्ली के मुनिरका निवासी त्रिनेत्र सिंह यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। त्रिनेत्र का कहना है अभी तक देश में ऐसा पहली बार है जब किसी आरक्षण के तहत आयु छूट का प्रावधान न हो। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिख इसकी शिकायत भी की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरक्षण कानून आने के बाद युवाओं को एक उम्मीद दिखी थी, लेकिन कानून के छोटे छोटे प्रावधान अब सामने आने के बाद सच्चाई पता चल रही है। अगर जल्द ही ये राहत सरकार ने नहीं दी तो इस कानून का लाभ युवाओं को नहीं मिल सकेगा। इनकी मानें तो आयु सीमा में छूट न मिलने से उल्टा इस कानून का नुकसान उन्हें होगा।
विज्ञापन