फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Youth killed, his sister injured as her jlted lover attacks them using knife in Hyderabad

Hyderabad: पूर्व प्रेमिका के घर में घुसा नाराज प्रेमी, महिला के भाई की कर दी हत्या और बहन घायल

Mon, 04 Sep 2023 05:29 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 04 Sep 2023 05:29 AM IST
सार

एक महिला के साथ कथित प्रेम संबंध को लेकर एक युवक ने महिला के घर पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें एक इंजीनियरिंग कर रहे लड़के की चाकू लगने से मौत हो गई, जबकि उसकी बहन घायल हो गई।

विज्ञापन
Youth killed, his sister injured as her jlted lover attacks them using knife in Hyderabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक महिला के साथ कथित प्रेम संबंध को लेकर एक युवक ने महिला के घर पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें एक इंजीनियरिंग कर रहे लड़के की चाकू लगने से मौत हो गई, जबकि उसकी बहन घायल हो गई। इसकी जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।  एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमलावर होम्योपैथी का कोर्स कर रही महिला के घर में घुस गया और उस पर और उसके भाई पर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि चाकू के हमले में उसके (महिला के) भाई की मौत हो गई, जबकि उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय निवासियों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सतर्क कर दिया। अधिकारी ने बताया कि उसे हिरासत में ले लिया गया। 
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच के आधार पर, एक अन्य अधिकारी ने कहा कि महिला पिछले कुछ समय से हमलावर से बच रही थी और वह आज उसके घर गया और कथित तौर पर हाल के दिनों में उसे नजरअंदाज किए जाने से नाराज होकर उससे बहस की।  युवक ने रसोई से चाकू उठाया जिसके बाद घबराई हुई महिला चिल्लाते हुए एक कमरे में भाग गई और उसका भाई, जो दूसरे कमरे में था, उसे बचाने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने उस व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में महिला पर उसके नाराज प्रेमी ने भी हमला किया और उसे घायल कर दिया। पुलिस ने कहा कि जल्द ही, स्थानीय निवासी घर में घुस गए और हमलावर को पकड़ लिया। मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच जारी है।

तेलंगाना में दलित को उल्टा लटका कर पीटा, चार गिरफ्तार
तेलंगाना के मंचेरियल जिले में बकरी और लोहे का पाइप चुराने के संदेह में एक दलित व्यक्ति को उल्टा लटका कर पीटा गया।

पुलिस ने रविवार को बताया कि इस घटना में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिले के मंदमरी मंडल में एक सितंबर को यह घटना हुई। पीड़ित को उसके रिश्तेदारों ने मौके पर पहुंचकर छुड़ाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

इसमें पीड़ित को पशुओं को बांधनेवाले स्थान पर उल्टा लटका कर छड़ी से पीटते एक व्यक्ति और उसके परिजन नजर आए। पीड़ित के साथ उसके एक साथी को भी बांधा गया था। पुलिस ने पीड़ित की चाची की शिकायत पर मामला दर्ज कर एक व्यक्ति, उसकी पत्नी, बेटे और उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed