{"_id":"60b60e0776dd1e132e0f5e8c","slug":"you-need-to-know-what-would-happen-if-anyone-got-vaccinated-by-two-different-companies-vaccine-from-experts-amar-ujala-foundation-initiative","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उलझन: दो अलग कंपनियों की वैक्सीन लगवा ली तो क्या होगा? अमर उजाला के मंच पर विशेषज्ञों ने दिया जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उलझन: दो अलग कंपनियों की वैक्सीन लगवा ली तो क्या होगा? अमर उजाला के मंच पर विशेषज्ञों ने दिया जवाब
Tue, 01 Jun 2021 04:07 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार संभव
Updated Tue, 01 Jun 2021 04:07 PM IST
सार
विशेषज्ञ शाम पांच बजे अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव चर्चा की।
विज्ञापन
आज कोरोना के टीके पर होगी चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना महामारी से पूरा देश जूझ रहा है। लाखों लोग इस खौफनाक बीमारी की चपेट में हैं। हालांकि, देश में कोरोना से जंग के तहत टीकाकरण भी काफी तेजी से चल रहा है, लेकिन बड़ी आबादी के चलते वैक्सीन की कमी भी हो रही है। इसके चलते केंद्र सरकार मिक्स एंड मैच ट्रायल करने की तैयारी में है। ऐसे में अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर जाने-माने विशेषज्ञों ने बताया कि अगर दो अलग कंपनियों की वैक्सीन लगवा ली तो क्या होगा? विशेषज्ञ शाम पांच बजे अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव चर्चा की। इसमें पाठकों ने भी अपने सवाल पूछे। आप अपने सवाल हमें व्हाट्सएप भी कर सकते हैं। हमारा व्हाट्सएप नंबर 7982831570 है।
विज्ञापन
Trending Videos
इस विषय पर होगी लाइव चर्चा
एक जून यानी आज शाम 5 बजे कोरोना टीकाकरण से संबंधित सवालों पर चर्चा की गई। इस दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि अगर किसी शख्स को दो अलग-अलग कंपनियों का टीका लगता है तो उस पर क्या असर पड़ेगा? अमर उजाला फाउंडेशन की पहल के माध्यम से कोरोना टीकाकरण पर हो रही इस चर्चा में विशेषज्ञ काफी जानकारी दी। इस दौरान दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. जतिन आहूजा पाठकों के सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
लाइव चर्चा से ऐसे हो सकते हैं रूबरू
बता दें कि कोरोना टीकाकरण से संबंधित सवालों के जवाब जानने के लिए आपको बस अमर उजाला के फेसबुक पेज (www.facebook.com/Amarujala/), ट्विटर हैंडल (https://twitter.com/AmarUjalaNews/status/1395010298856177668) या यूट्यूब चैनल (https://www.youtube.com/channel/UCP_wvXToU5ohFLbTAkatvsw) पर आना होगा। यहां आप रोजाना शाम 5 बजे वीडियो के माध्यम एक्सपर्ट्स से रूबरू हो सकेंगे और कमेंट बॉक्स में अपने सवाल पूछकर उनके जवाब जान सकेंगे। इन वीडियो के नोटिफिकेशन पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल को तुरंत सब्सक्राइब कर लीजिए, जिससे आपसे यह लाइव चर्चा किसी भी हाल में मिस न हो। साथ ही, आप अपने सवाल हमें व्हाट्सएप नंबर 7982831570 पर भी भेज सकते हैं।
लगातार बढ़ रहे ब्लैक फंगस के मामले
गौरतलब है कि देश में महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब घटती नजर आ रही है। कोरोना संक्रमण के मरीजों में भले ही कमी आ गई है, लेकिन कोविड से होने वाली मौतों की संख्या चिंता बढ़ा रही है। महामारी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही देश में स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। इसके अलावा देश के कई राज्यों में ब्लैक फंगस के लगातार बढ़ रहे मामलों ने खौफ बढ़ा दिया है।