फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yogi magic in Karnataka, party won seats on that places where he done rally and road shows

कर्नाटक में भी चला योगी का जादू, जिन क्षेत्रों में रैली-रोड शो किया वहां प्रत्याशियों को मिली जीत

Wed, 16 May 2018 12:06 PM IST
संतोष सिंह, गोरखपुर
संतोष सिंह, गोरखपुर Updated Wed, 16 May 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
Yogi magic in Karnataka, party won seats on that places where he done rally and road shows

त्रिपुरा की तरह ही कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी गोरक्ष पीठाधीश्वर और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जादू चला है। जिन क्षेत्रों में योगी की रैली या फिर रोड शो कराए गए, वहां भाजपा के ज्यादातर प्रत्याशियों को जीत मिली है। नाथपंथ से संबंधित वोटरों को रिझाने में भी योगी कामयाब रहे हैं। नाथपंथ बहुल वाली ज्यादातर विधानसभा सीटें भाजपा ने जीती हैं।

विज्ञापन


कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने परिवर्तन रैली निकाली थी। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया था। वह हुबली से परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए थे। चुनाव की तारीखें घोषित हुईं तो योगी को स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया। तीन से 10 मई के बीच योगी आदित्यनाथ ने कर्नाटक के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में ताबड़तोड़ 33 रैलियां कीं और रोड शो करके वोटरों को रिझाया। 
विज्ञापन


जिन क्षेत्रों में वे गए, वहां भीड़ जुटी। अब नतीजे घोषित हुए तो योगी के प्रचार वाले क्षेत्रों के ज्यादातर भाजपा प्रत्याशियों को जीत मिली है। जिन क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी हारे हैं, वहां कांग्रेस या फिर जेडीएस प्रत्याशियों की जीत का अंतर कम है। इसी तरह त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भी योगी का जादू चला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी के चुनाव प्रचार वाले इन विधानसभा क्षेत्रों में मिली जीत

सिरसी, सागरा, श्रृंगेरी, होनाहल्ली, भटकल, कापू, बंटवाल, धारवाड़, बिंदूर, मुदाबिदरे, विराजपेट, सूलिया, रनेबेन्नूरू और बंटावल सहित अन्य।

योगी ने नाथपंथ के दबदबे को भी भुनाया

Yogi magic in Karnataka, party won seats on that places where he done rally and road shows

कर्नाटक में नाथपंथ का दबदबा है। गोरक्षपीठ से संबंधित श्री धर्म स्थल मंजूनाथेश्वर (एसडीएम) का खास प्रभाव है। मंजूनाथ ट्रस्ट से 70 स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और चिकित्सा विश्वविद्यालय संचालित होते हैं। इसके जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वोटरों को भाजपा से जोड़ने में कामयाब रहे हैं।

कदली मठ मंगलौर और विट्ठल मठ को नाथ संप्रदाय का प्रमुख केंद्र बताया जाता है। चुनाव प्रचार के दौरान गोरक्ष पीठाधीश्वर और यूपी के मुख्यमंत्री योगी इन मठों में भी गए। साथ ही भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। 

इस पर भाजपा गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा का कहना है कि गोरक्ष पीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के बड़े नेता हैं। हर राज्य की जनता के बीच उनकी मजबूत पैठ है। कर्नाटक में नाथपंथ के तमाम मठ हैं, जिनकी गोरक्ष पीठाधीश्वर में गहरी आस्था है। मुख्यमंत्री के प्रचार का बड़ा फायदा भाजपा को मिला है। 33 क्षेत्रों में उनकी रैली, रोड शो कराए गए थे। ज्यादातर क्षेत्र के प्रत्याशियों को जीत मिली है। यह बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed