फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   yogi government will make 25 new courts for early settlement of SC-ST cases

SC-ST मामलों के जल्द निपटारे के लिए 25 नए कोर्ट बनाएगी योगी सरकार, कैबिनेट बैठक आज

Tue, 04 Apr 2017 09:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Tue, 04 Apr 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
yogi government will make 25 new courts for early settlement of SC-ST cases
फाइलः योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी की 50 बड़ी घोषणाओं के बाद मंगलवार को रामनवमी की छुट्टी के बावजूद यूपी सरकार की बहु प्रतीक्षित पहली कैबिनेट बैठक होने जा रही है। चर्चा यह भी है कि योगी सरकार पिछली सरकार की कुछ योजनाओं के नाम बदलने का भी ऐलान कर सकती है।

विज्ञापन


भाजपा ने चुनाव संकल्प-पत्र में सूबे के सभी लघु व सीमांत किसानों के फसली ऋण माफ करने का वादा किया था। सत्ता संभालने के 17 वें दिन योगी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हो रही है। सरकार के कई मंत्री स्पष्ट कर चुके हैं इसी बैठक में कर्जमाफी को मंजूरी दे दी जाएगी। प्रदेश में पिछले सरकार में नियुक्त महाधिवक्ता का इस्तीफा स्वीकार किया जा चुका है। अभी तक नए महाधिवक्ता की नियुक्ति नहीं हुई है। इस बैठक में नए महाधिवक्ता के नाम को भी मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश सरकार एससी-एसटी समुदाय के लोगों के साथ हुए अपराध के मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए 25 नए कोर्ट बनाने जा रही है। द इकनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक यूपी सरकार के कानून विभाग ने इस प्रोजेक्ट को पहले से ही वरीयता में रखा है। इन अदालतों के निर्माण में लगभग 100 करोड़ रुपये का खर्च आएगा, इसके साथ ही इसे राज्य सरकार के वित्त विभाग के पास जल्द भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

275 नई पोस्ट बनाने जा रही है सरकार

yogi government will make 25 new courts for early settlement of SC-ST cases
योगी आदित्यनाथ - फोटो : Social Media

इन 25 नई अदालतों के कामों को मैनेज करने के लिए सरकार 275 नई पोस्ट भी बनाने जा रही है। इन सभी पोस्ट के प्रमुख अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश होंगे। माना जा रहा है कि यूपी की सत्ता हासिल करने के बाद दलितों को एससी-एसटी एक्ट के तहत सुरक्षा देने वाली इन अदालतों के निर्माण के पीछे की वजह यूपी में दलित वोट बैंक बढ़ाना है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में बहुजन समाज पार्टी को मिली करारी हार के बाद बीजेपी यूपी में दलितों के बीच पार्टी की साख मजबूत करने की कोशिश कर रही है। यही वजह है कि यूपी में बाबा साहब अंबेडकर की जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम कराने की योजना है।

बीजेपी की स्टेट इकाई ने सेक्टर और बूथ लेवल समितियों को लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रति जागरुक करने के लिए कहा है। समरसता दिवस के मौके पर पार्टी एससी समुदाय के पार्टी नेताओं को भी सम्मानित करेगी।

2017 विधानसभा चुनावों में बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों ने एससी-एसटी समुदाय की यूपी में कुल 86 सीटों में से 70 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की है। विधानभा चुनावों की प्रचंड जीत के बाद पार्टी की नजर 2019 के आम चुनाव पर है। इसीलिए यूपी में बीजेपी दलित समुदाय के बीच अपनी जमीन को और मजबूत करने की हरसंभव कोशिश में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed