फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Yogi Adityanath will now be projected as a big face not only in Uttar Pradesh, but also in the assembly elections of other states to be held next year

योगी के 'वस्त्रों' में है पार्टी का एजेंडा: हिंदुत्व के मुद्दे पर चुनाव लड़ने वाली भाजपा के लिए अहम है उनकी भूमिका

Mon, 08 Nov 2021 03:59 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Mon, 08 Nov 2021 03:59 PM IST
सार

भाजपा से जुड़े एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि योगी आदित्यनाथ भाजपा के भविष्य के बड़े चेहरों में से एक हैं। ऐसे में उन पर दांव लगाना न सिर्फ पार्टी को राजनीतिक रूप से मजबूत करेगा, बल्कि उनकी विचारधारा के मुताबिक भी योगी आदित्यनाथ सबसे मुफीद राजनीतिक शख्सियत लगते हैं। उनका कहना है कि योगी आदित्यनाथ के वस्त्रों में ही भाजपा का एजेंडा समाहित है। भाजपा योगी के वस्त्रों में अपना अक्स देखती है...

विज्ञापन
Yogi Adityanath will now be projected as a big face not only in Uttar Pradesh, but also in the assembly elections of other states to be held next year
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

भाजपा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बहुत बड़ा दांव लगाया है। योगी आदित्यनाथ अब सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि अगले साल होने वाले अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ साथ 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी के लिए बड़े चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट किए जाएंगे। दरअसल लंबे अरसे बाद हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जिस तरीके से योगी आदित्यनाथ ने भाजपा की आगामी कुछ सालों की राजनीतिक रूपरेखा तय करने वाले सबसे बड़े राजनीतिक एजेंडे को प्रस्तावित किया है, इसे आने वाले वक्त के लिए काफी अहम माना जा रहा है। भाजपा के रणनीतिकारों के मुताबिक योगी को भाजपा के पहले पंक्ति के नेताओं में शुमार करने के लिए रविवार को हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नींव के पत्थर की तरह है।

विज्ञापन

'योगी के वस्त्रों में अपना अक्स देखती है भाजपा'

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एक महत्वपूर्ण बात यह निकलकर सामने आई कि भविष्य के बड़े नेता के तौर पर योगी आदित्यनाथ का चेहरा अब आगे रखा जाएगा। दरअसल जिस तरीके से योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के आगामी राजनीतिक एजेंडे का प्रस्ताव प्रस्तुत किया वह सबसे अहम माना जा रहा है। पांच राज्यों के चुनाव से पहले आयोजित होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में यह सबसे महत्वपूर्ण बिंदु था। भाजपा से जुड़े एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि निश्चित तौर पर योगी आदित्यनाथ भाजपा के भविष्य के बड़े चेहरों में से एक हैं। ऐसे में उन पर दांव लगाना न सिर्फ पार्टी को राजनीतिक रूप से मजबूत करेगा, बल्कि उनकी विचारधारा के मुताबिक भी योगी आदित्यनाथ सबसे मुफीद राजनीतिक शख्सियत लगते हैं। उक्त वरिष्ठ नेता का कहना है कि योगी आदित्यनाथ के वस्त्रों में ही भाजपा का एजेंडा समाहित है। भाजपा योगी के वस्त्रों में अपना अक्स देखती है।

विज्ञापन

हिंदुत्व ही होगा भाजपा का एजेंडा

भाजपा के उक्त वरिष्ठ नेता ने स्पष्ट किया कि भाजपा हिंदुत्व की झंडाबरदार है। योगी को इस तरीके से आगे बढ़ाने का मतलब साफ है कि पार्टी हिंदुत्व की राजनीति से कहीं भी इधर-उधर भटकने वाली नहीं है। भाजपा हिंदुत्ववादी चेहरे के नाम पर योगी को आगे रखकर न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा के चुनाव भी लड़ेगी। दरअसल कार्यकारिणी बैठक में जिस तरीके से भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की कतार में सिर्फ योगी आदित्यनाथ ही बैठक में शामिल हुए, उससे भी इस बात के संकेत साफ हैं कि योगी आदित्यनाथ का कद भाजपा में बहुत तेजी से बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के एक पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता कहते हैं कि अगर आप योगी आदित्यनाथ के पूरे राजनीतिक कैरियर को देखेंगे तो पाएंगे कि उत्तर प्रदेश की राजनीति की मुख्यधारा में उनका सीधे तौर पर कोई हस्तक्षेप नहीं था। वह लगातार सांसद रहे। 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद जब अन्य राज्यों के चुनाव की बारी आई, तो योगी आदित्यनाथ को ही पार्टी ने बतौर बड़ा चेहरा न सिर्फ यूपी बल्कि अन्य राज्यों में भी आगे किया।


उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी कहते हैं कि योगी आदित्यनाथ की स्वच्छ छवि और कड़क प्रशासन के साथ-साथ सबको साथ लेकर चलने की जो राजनीतिक क्षमता है, निश्चित तौर पर भाजपा आलाकमान उसे देख कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बड़ी जिम्मेदारियां सौंप रहा है। त्रिपाठी के मुताबिक योगी उत्तर प्रदेश के पहले भाजपा के मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है। इसके अलावा वह जहां भी जाते हैं अपनी छवि के अनुरूप ज्यादा से ज्यादा लोगों की न सिर्फ भीड़ इकट्ठा करते हैं, बल्कि उस भीड़ को वोट में भी तब्दील करने की हैसियत रखते हैं। निश्चित तौर पर भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जिस तरीके से उन्होंने भाजपा के राजनैतिक एजेंडे को आगे रखा है, वह आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ-साथ 2024 के लोकसभा चुनावों में जीत का रास्ता भी तैयार करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed