{"_id":"59e6d7be4f1c1bd8538b7de4","slug":"yogi-adityanath-wants-explanation-from-sangeet-som-on-taj-mahal-remark","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज वाले बयान पर अकेले पड़े संगीत, पार्टी ने किया किनारा, योगी ने मांगी सफाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ताज वाले बयान पर अकेले पड़े संगीत, पार्टी ने किया किनारा, योगी ने मांगी सफाई
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगीत सोम के ताज महल पर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे सफाई मांगी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, भाजपा के नेताओं ने इस बात की पुष्टि की है। कहा तो यह भी जा रहा है कि विवाद को थामने के लिए ही योगी आगरा जाएंगे, जिसमें वह ताज महल का दौरा भी करेंगे।
विज्ञापन
योगी पहले ही संगीत सोम के बयान से किनारा कर चुके हैं। योगी ने कहा था कि ताज महल भारतीयों के खून-पसीने से बनकर तैयार हुआ है और पर्यटन के लिए वह हमेशा नक्शे पर रहेगा।
विज्ञापन
शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन बोले- ताज मोहब्बत की निशानी, इबादत की नहीं, मुगलों को बताया 'अय्याश'
विज्ञापन
यह विवाद संगीत सोम के बयान के बाद शुरू हुआ जिसमें उन्होंने बाबर, अकबर और औरंगजेब को 'गद्दार' कहा था। सोम ने कहा था कि इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करके उन लोगों को महापुरुष बताया गया।
सोम ने कहा था कि इनका नाम इतिहास से हटेगा और देश के असली महापुरुष महाराणा प्रताप, शिवाजी आदि का इतिहास अब स्कूल कॉलेजों में बच्चों को पढ़ाया जाएगा। सोम ने यह भी कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर और मथुरा में कृष्ण मंदिर भव्य बनेगा और उनके निर्माण को कोई नहीं रोक सकता। ताज महल का जिक्र करते हुए सोम ने कहा था कि वह गद्दारों द्वारा बनाया गया था और उसकी इतिहास में कोई जगह नहीं है। इसपर ही विवाद हो गया था।