फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yogi adityanath to take oath as chief minister of uttar pradesh today

योगी की पहली मिटिंग से मोदी को रिसीव करने तक, पढ़ें दिन भर का Update

Mon, 20 Mar 2017 12:01 PM IST
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र Updated Mon, 20 Mar 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
Yogi adityanath to take oath as chief minister of uttar pradesh today
योगी आदित्यनाथ
बीजेपी ने महंत आदित्यनाथ को यूपी का नया मुख्यमंत्री चुना है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और लखनऊ के महापौर डॉ. दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। 
विज्ञापन


योगी को समझने के लिए ये तस्वीरें हैं काफी
विज्ञापन


इन सभी को आज राजधानी लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन में होने वाले समारोह में दोपहर 2.15 बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। 45 वर्षीय आदित्यनाथ सूबे के 32वें मुख्यमंत्री होंगे। इनके साथ लगभग 43 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है। Live Updates...
विज्ञापन
विज्ञापन



> सूबे में नई सरकार के गठन के बाद पहली बैठक भी तय हो गई है। ये बैठक आज शाम 5 बजे होने की संभावना है। योगी कैबिनेट की पहली बैठक आज, किसानों को मिलेगी कर्जमाफी की सौगात
> केन्द्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि योगी ईमानदार इंसान हैं, उनके संकल्प पर कोई उंगली नहीं उठा सकता। एक ही सीट पर पांच बार जीतना छोटी बात नहीं है

> योगी आदित्यनाथ शपथ ग्रहण समारोह के बाद लोक भवन में मुख्यमंत्री का चार्ज लेंगे। इसके बाद मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे।
> योगी शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

> उमा भारती ने कहा, योगी विकास और राष्ट्रवाद को साथ लेकर चलेंगे। वामपंथियों के गाल पर यह बड़ा झापड़ पड़ा है। 

> उमा भारती ने कहा, 21वीं शताब्दी के लिए मेरे लिए सबसे अच्छी खबर मोदी का पीएम बनना और योगी का सीएम बनना है।

> बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने कहा, आदित्यनाथ का सीएम बनना उनके लिए मुद्दा नहीं है। वह डिप्युटी सीएम में ही इंट्रेस्टेड हैं। वह लॉ एंड ऑर्डर पर लगातार काम करेंगे।


> योगी ने गोरखपुर जाने का प्लना कैंसिल किया। शपथ ग्रहण के बाद जाएंगे।

> शपथ ग्रहण समारोह पहुंचे योगी आदित्यनाथ।
> स्मृति उपवन में पहुंचे आदित्यनाथ।
> स्थल का जायजा ले रहे हैं योगी।
 




 



योगी आदित्यनाथ सुबह लखनऊ स्थिति वीवाईपी गेस्ट हाउस से बाहर निकले तो वहां समर्थकों की भीड़ उमड़ गई। डीजीपी जावीद अहमद, प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पंडा और लखनऊ के एसएसपी से मीटिंग करने के बाद वह गोरखपुर रवाना हो गए।
 

इससे पहले, शनिवार सुबह घटनाक्रम अचानक बेहद तेजी से बदला। आदित्यनाथ मजबूती से उभरे। उन्हें विशेष विमान से दिल्ली बुलाया गया और शाम को लखनऊ स्थित लोकभवन में भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुन लिया गया। बैठक में बतौर पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू व राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव भी मौजूद थे।

बैठक के बाद वैंकेया नायूड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर योगी आद‌ित्यनाथ के नाम की घोषणा की। उन्होंने बताया क‌ि योगी ने कहा क‌ि यूपी बहुत बड़ा है इसल‌िए दो सीन‌ियर साथ‌ियों की जरूरत होगी। इस प्रस्तावना के बारे में अम‌ित शाह जी से बात हुई इसके बाद पार्टी ने तय क‌िया क‌ि योगी को सहयोग देने के ल‌िए प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य और द‌िनेश शर्मा को ड‌िप्टी सीएम न‌ियुक्त करने की अनुमत‌ि दी गई है।

सभी जिलों के एसएसपी से की बात

Yogi adityanath to take oath as chief minister of uttar pradesh today
yogi

आदित्यनाथ ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद ही प्रदेश के सभी जिलों के एसएसपी को कानून-व्यवस्‍था संभालने का आदेश ‌दिया।

उन्होंने कहा कि जश्न के माहौल में अराजकता नहीं फैलने देना है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम 'सबका साथ व सबका विकास मंत्र' पर काम करेंगे और यूपी को विकास के पथ पर ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed