{"_id":"5af6e3374f1c1bd7408b4a88","slug":"yogi-adityanath-says-bjp-will-win-with-huge-majority-in-karnataka-congress-misuse-of-power","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगी आदित्यनाथ बोले- कर्नाटक में प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा, कांग्रेस ने सत्ता का किया दुरुपयोग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
योगी आदित्यनाथ बोले- कर्नाटक में प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा, कांग्रेस ने सत्ता का किया दुरुपयोग
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Sat, 12 May 2018 06:22 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के जनकपुर से अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं का अयोध्या में स्वागत करने के बाद शनिवार की दोपहर अचानक गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी।
गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ और ब्रह्मलीन अवैद्यनाथ के दर्शन- पूजन के बाद योगी ने पत्रकारों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा की कर्नाटक में कांग्रेस ने सत्ता का दुरुपयोग किया। वोटरों को लुभाने के लिए उनके मंत्रियों तक ने रूपये बांटे। मगर जनता उनकी असलियत जान चुकी है। बीजेपी के लोक कल्याणकारी और जन कल्याणकारी नीतियों को जनता ने हाथों हाथ लिया है। वहां की जनता का भाजपा का अपार समर्थन मिला है।
उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कर्नाटक में सबसे ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है। प्रशासन में व्यापक भ्रष्टाचार के कारण शासन की योजनाओं का लाभ जनता को नहीं मिल पाता था। जिस तरह से राजनीतिक विद्वेष की भावना के साथ वहां सरकार काम कर रही थी उसकी कीमत कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली सरकार को चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन
रोटी- बेटी के संबंध को और मजबूत करेगी यात्रा
नेपाल से गोरखपुर होते हुए शनिवार की सुबह अयोध्या पहुंची बस यात्रा के बारे में योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरी बार नेपाल की यात्रा की है। भारत नेपाल के संबंध अति प्राचीन और साझी विरासत के प्रतीक हैं। यह यात्रा इस इस साझी विरासत की, रोटी- बेटी के संबंध को और मजबूत करेगी। प्रधानमंत्री के प्रयास से शुरू हुई यह ऐतिहासिक बस यात्रा इस विरासत को आगे बढ़ाने की ही एक महत्वपूर्ण कड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल सरकार के जनप्रतिनिधि और मंत्रीगण का स्वागत करने में उनको आनंद की अनुभूति हुई। कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा जो प्रयास नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का किया जा रहा है यह दोनों देशों की समृद्धि के साथ-साथ दोनों देशों के हितों को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सपा ने अयोध्यावासियों को क्षला, विकास तो भाजपा करा रही
अखिलेश यादव
अखिलेश यादव के ट्वीट से जुड़े एक सवाल पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या में विकास के जो भी कम हुए उन्हें भाजपा ने कराया है। पूर्व की सपा सरकार ने तो सिर्फ अयोध्यावासियों को क्षला है। दीवाली में दीपोत्सव के जरिए अयोध्या को नई पहचान दिलाना, बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना, 24 घंटे बिजली की सुविधा। ये सभी काम भाजपा ने किए। अयोध्या में हमारी सरकार ने 133 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्यों की शुरुवात की।
उन्होंने कहा कि सरयू में गंदे नाले का पानी नहीं गिरे, राम जी की पैड़ी का सुंदरीकरण जैसे काम भी सरकार करा रही है। नेपाल से आये यात्रियों द्वारा राम मंदिर बनने की अभिलाषा प्रकट करने के सवाल पर योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यह जन भावना है और जन भावना का सम्मान होना ही चाहिए।
मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे मुख्यमंत्री
अयोध्या से शनिवार की दोपहर गोरखपुर पहुँचे मुख्यमंत्री, रात गोरखनाथ मंदिर में ही गुजारेंगे। वह अगले दिन सुबह मंदिर में ही फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे। उनके शाम तक लखनऊ लौटने की उम्मीद है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक अपने दो दिन के इस प्रवास के दौरान योगी मंदिर में ही रहेंगे।