{"_id":"5c58fab7bdec2227203738fb","slug":"yogi-adityanath-plans-road-trip-bengal-bjp-taunts-mamata-tmc-hows-tha-khauf","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल के पुरुलिया में योगी की रैली आज, भाजपा ने ममता से पूछा- 'हाउ इज द खौफ?'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल के पुरुलिया में योगी की रैली आज, भाजपा ने ममता से पूछा- 'हाउ इज द खौफ?'
Tue, 05 Feb 2019 08:25 AM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: sapna singla
Updated Tue, 05 Feb 2019 08:25 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पश्चिम बंगाल में बालुरघाट और रायगंज में रैली करने से रोकने के दो दिन बाद अब भाजपा ने ममता सरकार पर तंज कैसा है। जहां एक ओर योगी आदित्यनाथ अब प्रदेश में मंगलवार की रैली की तैयारी कर रहे हैं वहीं भाजपा ने ममता सरकार ने पूछा है हाउ इज द खौफ? पार्टी का मानना है कि टीएमसी द्वारा योगी को रोके जाने से आने वाले आम चुनाव में पार्टी को फायदा होगा।
विज्ञापन
भाजपा मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुरुलिया में रैली के आयोजन में लगी है। योगी यहां भाजपा शासित झारखंड के रास्ते जा सकते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि योगी मंगलवार को विशेष विमान के जरिए रांची के लिए रवाना होंगे। यहां से वह हेलिकॉप्टर के जरिए बोकारो जाएंगे और फिर सड़क मार्ग के जरिए बंगाल पहुंचेंगे। मंगलवार के कार्यक्रम में बदलाव रविवार को हुए घटनाक्रम के बाद हुआ है।
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बताया कि मुख्यमंत्री पुरुलिया तक चॉपर से जा सकते थे मगर रविवार को तृणमूल सरकार के योगी के हेलिकॉप्टर के लैंडिंग से इनकार करने के बाद अब वह सड़क मार्ग के सहारे बंगाल में प्रवेश करेंगे। दीदी के नाम से जानी जाने वाली ममता बनर्जी भाजपा के निशाने पर तब आ गई थी जब उन्होंने रविवार को योगी के हेलिकॉप्टर के लैंडिंग से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
फिर से योगी के बंगाल में प्रवेश को रोके जाने के सवाल पर भाजपा के एक नेता ने कहा कि उन्हें जो करना है करने दीजिए, उनके इन्हीं कामों की वजह से भाजपा बंगाल में और प्रसिद्ध होगी। भाजपा की पुरुलिया इकाई इस रैली को सफल बनाने में जुटी हुई है।
रविवार को पश्चिम बंगाल में रैली की इजाजत नहीं मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ ने दूसरा रास्ता निकाला था। दोनों ही जनसभा में भारी भीड़ आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोबाइल फोन से रैली को संबोधित किया था।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा था कि बंगाल में जनविरोधी तृणमूल कांग्रेस सरकार के दिन गिने-चुने रह गए हैं। उन्होंने कहा था कि मुझे रैली में शामिल नहीं होने दिया लेकिन वे मेरी आवाज नहीं दबा सकते। उत्तर प्रदेश सरकार में इकलौते मुस्लिम मंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म उरी के प्रसिद्ध डायलॉग के अंदाज में तृणमूल से पूछा कि हाउ इज द खौफ? यानी डर कैसा है?
मुख्यमंत्री के सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल के अलावा योगी आदित्यनाथ के बिहार में सात फरवरी, उत्तराखंड में नौ फरवरी, केरल में 12 और 14 फरवरी, और ओडिशा में 20 फरवरी को पार्टी कैडर को संबोधित करने का कार्यक्रम है।