{"_id":"59d72ca34f1c1b76678b457d","slug":"yogi-adityanath-and-cpm-fight-goes-on-twitter-on-healthcare","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों के मुद्दे पर CPM और यूपी CM में शुरू हुई ट्विटर जंग, ट्रोल हुए योगी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अस्पतालों के मुद्दे पर CPM और यूपी CM में शुरू हुई ट्विटर जंग, ट्रोल हुए योगी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Fri, 06 Oct 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में सीपीएम और भाजपा की राजनीतिक लड़ाई का बिगुल बज चुका है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी सासंद योगी आदित्यनाथ के केरल दौरे के बाद सीपीएम उन्हें घेरने में लगी हुई है। इसके लिए सीपीएम ट्विटर जैसे सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन
सीपीएम ने गुरुवार को योगी आदित्यनाथ को लेकर ट्वीट किया, जिसमें योगी अदित्यनाथ के उस बयान को निशाना बनाया गया जिसमें उन्होंने केरल के अस्पतालों को यूपी के अस्पतालों से सीख लेने की नसीहत दी थी। इसी बयान को लेते हुए सीपीएम की ओर से बीएचयू के सर सुंदरलाल हॉस्पिटल में औद्योगिक गैस के इस्तेमाल की घटना को निशाना बनाया गया था।
विज्ञापन
पढ़ें: सीएम योगी को गोली मारने पर एक करोड़ का रखा इनाम
विज्ञापन
सीपीएम का यह पटलवार सीएम योगी के उस बयान के बाद आया जिसमें उन्होंने कहा था कि इस साल केरल में डेंगू के चलते 300 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि ये संख्या राज्य की जनसंख्या की तुलना में बहुत अधिक है। उत्तर प्रदेश में डेंगू के चलते एक भी मौत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मुझे यहां के सीएम से कुछ भी सीखने की जरूरत नहीं है।
#KnappanYogi pic.twitter.com/LgkNOM4iWl
— CPI (M) (@cpimspeak) October 5, 2017
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी की ‘जन रक्षा यात्रा’ में शामिल होने केरल गए हुए थे। योगी की यात्रा से पहले 03 अक्तूबर को सीपीएम ने ट्वीट कर कहा था कि उन्होंने योगी को केरल के अस्पताल देखने के लिए बुलाया है। ताकि वह सीख सकें की अस्पताल कैसे चलाया जाता है।
We invite UP CM Yogi to visit Kerala Hospitals to learn how to run Hospitals effectively! https://t.co/SzNsMVCDp8
— CPI (M) (@cpimspeak) October 3, 2017
केरल पहुंचने पर योगी ने जमकर राज्य सरकार पर निशाना साधा था। रैली को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि सीपीएम धर्मनिरपेक्षता के बारे में नारा बुलंद करती है लेकिन ‘जिहादी आतंकवाद’ को बढ़ावा देती है। भाजपा केरल को ‘लाल सलाम’ की भूमि नहीं बनने देगी। उन्होंने कहा कि यदि सीपीआई (एम) लोकतंत्र में विश्वास रखती है तो उसे केरल में होने वाली राजनीतिक हत्याओं के बारे में उठे सवालों के जवाब देना होगा।