{"_id":"57ca3d6f4f1c1ba4242cc5d5","slug":"yogeshwar-dutt-london-olympics-medal-may-turn-to-gold","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किस्मत का खेल, सोने में बदल सकता है योगेश्वर का ओलंपिक पदक ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
किस्मत का खेल, सोने में बदल सकता है योगेश्वर का ओलंपिक पदक
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Sep 2016 08:39 AM IST
विज्ञापन
योगेश्वर दत्त
योगेश्वर दत्त को इस समय किस्मत का पूरा साथ मिल रहा है। भले ही रियो ओलंपिक-2016 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन साल 2012 में हुए लंदन ओलंपिक से उनके लिए अच्छी खबर आ रही है।
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, साल 2012 के लंदन ओलंपिक के 60 किलो वर्ग में जीता गया उनका रजत पदक, सोने में तब्दील हो सकता है। बताया जा रहा है कि उपविजेता के बाद विजेता पहलवान भी डोप टेस्ट में पॉजीटिव पाया गया है। इससे योगेश्वर को विजेता घोषित किया जा सकता है।
बताते चलें कि रूस के पहलवान बेसिक कुदुखोव का सैंपल पॉजीटिव पाए जाने के बाद योगेश्वर दत्त के कांस्य पदक को रजत में तब्दील कर दिया गया था। कुदुखोव की साल 2013 में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद स्वर्ण पदक विजेता अजरबैजान के टोगरुल एस्गारोव का सैंपल भी पॉजीटिव पाया गया है। जानकारी के अनुसार, विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी ‘वाडा’ ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यूनाइटेड वल्र्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) को इसकी जानकारी नहीं दी है।

Trending Videos
आईओसी ने रखा है बीजिंग और लंदन का सैंपल
योगेश्वर दत्त
- फोटो : pti
बताते चलें कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने बीजिंग-2008 और लंदन-2012 के विजेताओं के सैंपल को रखा हुआ था, जिनकी उच्च तकनीक के जरिए दोबारा जांच की जा रही है। हालांकि पदक मिलने से पहले योगेश्वर दत्त के सैंपल को भी फिर से जांचा जाएगा। इसके बाद ही उनके पदक को स्वर्ण में बदला जा सकेगा।
योगेश्वर ने लंदन ओलंपिक में प्यूर्टो रिको के फ्रैंकलिन गोमेज, ईरान के मौसूद इस्माइलपुर और उत्तर कोरिया के रि जोंग म्योंग को हराया था। हालांकि, रियो ओलंपकि में वह पहले ही दौर में मंगोलिया के पहलवान से हारकर बाहर हो गए थे।