फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yoga Day: Politics overshadowed on Yoga, many political parties including Congress AAP come together

Yoga Day: योग पर भारी पड़ी राजनीति, कांग्रेस-आप सहित कई दलों का मिला साथ

Wed, 21 Jun 2023 06:54 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Wed, 21 Jun 2023 06:54 PM IST
सार

Yoga Day: दिल्ली से पंजाब तक में आम आदमी पार्टी सरकारों ने योग दिवस पर कई कार्यक्रम किए। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान सहित हजारों पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए...

विज्ञापन
Yoga Day: Politics overshadowed on Yoga, many political parties including Congress AAP come together
Punjab CM Bhagwant Mann performing Yoga - फोटो : Agency

विस्तार

योग दिवस (Yoga Day 21 June) के मामले में भी राजनीति भारी पड़ गई। विपक्ष के अनेक दलों ने आरोप लगाया कि योग दिवस के बहाने भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रही है। उसने इस कार्यक्रम को भाजपा का चुनावी अभियान बना दिया है। हालांकि, कई राजनीतिक दलों ने इस मामले में राजनीति को पीछे छोड़कर योग दिवस पर कई कार्यक्रम किए और पार्टी नेताओं ने इसमें भाग लिया।

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के शफीकुर्रहमान बर्क ने योग दिवस को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया, लेकिन पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लोगों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी योग दिवस पर फोटो शेयर करते हुए लोगों को योग करने का सुझाव दिया। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल ने योग दिवस पर कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखी।

विज्ञापन

कुछ दलों ने योग दिवस पर कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखी। हालांकि, इन दलों ने कहा है कि वे योग के विरोध में नहीं हैं, लेकिन जिस तरह भाजपा इसे अपने प्रचार का माध्यम बना लेती है, वे उसका विरोध करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस सरकारों ने किया कार्यक्रम

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में योग दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लोगों को योग अपनाने के संदेश दिए। रायपुर में आयोजित हुए कार्यक्रम में कई पार्टी नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस की कर्नाटक सरकार ने भी योग दिवस पर कार्यक्रम किए। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लोगों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।  

आप ने भी मनाया योग दिवस

आम आदमी पार्टी ने योग को पहले ही विशेष प्रोत्साहन देने की योजना बना रखी है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली-पंजाब में हर मुहल्ले में योगा क्लास लगाने की योजना शुरू की है। दिल्ली में उपराज्यपाल के द्वारा लगाई गई कुछ आपत्तियों के बाद यह योजना दिल्ली में बंद कर दी गई है। केजरीवाल ने इस मामले पर भाजपा को जमकर घेरा और कहा कि एक तरफ तो भाजपा योग का प्रचार करने की बात कहती है, जबकि दिल्ली में चल रहे योग क्लासेज को वह रोकने की कोशिश करती है।

हालांकि, इन आरोपों के बाद भी दिल्ली से पंजाब तक में आम आदमी पार्टी सरकारों ने योग दिवस पर कई कार्यक्रम किए। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान सहित हजारों पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

हमने अपने घरों में किया योग

बिहार सरकार ने योग दिवस पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार में सभी लोग अपने घरों में प्रतिदिन योग करते हैं। ऐसे में योग दिवस को लेकर कोई विशेष तैयारी नहीं की गई है। लेकिन बिहार सरकार हमेशा योग को बढ़ावा देने का काम करती है। उन्होंने भाजपा पर योग दिवस पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

'मणिपुर वाले कैसे करेंगे योग'

नीतीश विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक सत्य प्रकाश मिश्रा ने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि पिछले 45 दिनों से गंभीर हिंसा के शिकार मणिपुर के लोग कैसे योग दिवस मनाएंगे। उन्होंने इस मुद्दे पर अब तक प्रधानमंत्री के द्वारा कुछ प्रतिक्रिया न देने पर भी प्रश्न खड़ा किया।

योग पर राजनीति ठीक नहीं- भाजपा

भाजपा नेता खेमचंद शर्मा ने अमर उजाला से कहा कि योग जैसे विषय पर राजनीति करना सही नहीं है। जिस समय भारत के नेतृत्व में दुनिया के 190 से ज्यादा देश योग को अपना रहे हैं और इसके लाभों से अपने नागरिकों को स्वस्थ बना रहे हैं, उस समय हमारे ही देश के कुछ लोगों के द्वारा योग का विरोध करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से सबको अपना तन-मन स्वस्थ रखने का प्रयास करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed