फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yk Sinha took oath as CIC

राष्ट्रपति कोविंद ने सिन्हा को दिलाई मुख्य सूचना आयुक्त की शपथ

Sat, 07 Nov 2020 01:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी अमर उजाला डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला डेस्क, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 07 Nov 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
Yk Sinha took oath as CIC
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यशवर्धन कुमारसिन्हा को शपथ दिलवाई - फोटो : ANI
वरिष्ठ आईएफएस यशवर्धन कुमार सिन्हा देश के नए मुख्य सूचना आयुक्त बनाए गए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। यह पद बिमल जुल्का के 26 अगस्त को रिटायर होने के बाद से बीते दो माह से खाली पड़ा था। 
विज्ञापन


पूर्व राजनयिक हैं सिन्हा
वाईके सिन्हा पूर्व राजनयिक हैं। वे ब्रिटेन व श्रीलंका में हाई कमिश्नर रह चुके हैं। उन्हें 1 जनवरी 2019 को सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया था। 62 वर्षीय सिन्हा का सीआइसी के रूप में कार्यकाल तीन साल का रहेगा। सीआईसी या सूचना आयुक्त के पद पर कोई भी 65 वर्ष की उम्र तक रह सकता है। मुख्य चुनाव आयुक्त पद के लिए उनका चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी ने किया था। 
विज्ञापन


तीन सूचना आयुक्त को शपथ दिलाएंगे सिन्हा
कमेटी ने सिन्हा के अलावा पत्रकार उदय माहूरकर, पूर्व श्रम सचिव हीरा लाल सामरिया और पूर्व उप नियंत्रक व महालेखा परीक्षक सरोज पुन्हानी को भी केंद्रीय सूचना आयोग के लिए नियुक्त किया है। तीनों को सूचना आयुक्त बनाए गए हैं। उन्हें सीआईसी सिन्हा शनिवार को पद की शपथ दिलाएंगे। अब सूचना आयोग में कुल सात आयुक्त् हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed