फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yes Bank News In Hindi : banking services are now operational Customers can avail all services

Yes Bank: बैंकिंग सेवाएं सामान्य हुईं, नकदी से भरे हैं बैंक के एटीएम

Wed, 18 Mar 2020 06:29 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: योगेश साहू Updated Wed, 18 Mar 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Yes Bank News In Hindi : banking services are now operational Customers can avail all services
Yes Bank - फोटो : ANI

यस बैंक ने अपनी बैंकिंग सेवाएं सामान्य कर दी हैं। बुधवार शाम को सेवाएं बहाल करते हुए बैंक ने कहा कि ग्राहक अब हमारी सभी सेवाओं को पहले की तरह उपयोग कर सकते हैं। 

विज्ञापन

YES BANK: Our banking services are now operational. Customers can now experience the full suite of our services pic.twitter.com/cWIZrWdinL

विज्ञापन
— ANI (@ANI) March 18, 2020
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बैंक के नामित सीईओ प्रशांत कुमार ने मंगलवार को कहा था कि तरलता के मोर्चे पर कोई समस्या नहीं है और बैंक के एटीएम नकदी से भरे हुए हैं। बुधवार को शाम छह बजे से परिचालन पूरी तरह से सामान्य हो जाएगा। पांच मार्च को रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मुश्किल में फंसे निजी क्षेत्र के बैंक पर प्रति जमाकर्ता 50 हजार रुपये की निकासी सीमा सहित कई बंदिशें लगा दी थीं। 



यस बैंक के शेयर में जबरदस्त बढ़त
इस बीच आज यस बैंक का शेयर में जोरदार बढ़त देखने को मिल रही है। यह 9.47 बजे 18.40 अंक यानी 31.37 फीसदी बढ़कर 77.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में यह 64.50 के स्तर पर खुला था और पिछले कारोबारी दिन 58.65 के स्तर पर बंद हुआ था। महज सात दिनों में यस बैंक का शेयर 1484 फीसदी बढ़ा है। 

यह सीमा 18 मार्च की शाम 6 बजे हट जाएगी। कुमार ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘हम पर्याप्त कदम उठाए हैं। हमारे सभी एटीएम नकदी से भरे हुए हैं। हमारी शाखाओं में नकदी की पर्याप्त आपूर्ति है। इसलिए, तरलता के मोर्चे पर यस बैंक में कोई समस्या नहीं है।’ उन्होंने स्पष्ट किया कि तरलता के लिए किसी बाहरी स्रोत पर निर्भर होने की जरूरत नहीं होगी।

उन्होंने कहा, ‘अगर कोई संकट आता है तो बैंक को तरलता के कई साधन उपलब्ध हैं।’ उन्होंने जमाकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उन्हें अपनी जमाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित होने की कोई जरूरत नहीं है। कुमार ने कहा कि मौद्रिक सीमा हटने के बाद बैंक के सभी ग्राहक सभी बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed