{"_id":"5e7cdb208ebc3e6fa257516f","slug":"yes-bank-board-approves-rs-5-000-crore-fundraising","type":"story","status":"publish","title_hn":"यस बैंक के निदेशक मंडल ने 5,000 करोड़ रुपये जुटाने को दी मंजूरी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यस बैंक के निदेशक मंडल ने 5,000 करोड़ रुपये जुटाने को दी मंजूरी
Thu, 26 Mar 2020 10:11 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 26 Mar 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Yes Bank
- फोटो : Yes Bank Phonepe
यस बैंक के निदेशक मंडल ने गुरुवार को पात्र संस्थागत नियोजन और राइट इश्यू के जरिए शेयरों की बिक्री के माध्यम से 5,000 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दे दी। निदेशक मंडल की हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह राशि सात फरवरी को मंजूरी 10,000 करोड़ रुपये के अलावा है।
विज्ञापन
यस बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि निदेशक मंडल ने 5,000 करोड़ रुपये तक जुटाने को मंजूरी दी है। यह जरूरी मंजूरी पर निर्भर है। कोष एक या अधिक किस्तों में जुटायी जा सकती है। इसे राइट इश्यू, सार्वजनिक निर्गम, पात्र संस्थात नियोजन आदि माध्यमों से जुटाया जा सकता है।
विज्ञापन