फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yellow alert for 'Maha' storm issued in many districts of Tamil Nadu and Kerala

अगले 24 घंटे में तमिलनाडु और केरल में ‘महा’ तूफान ले सकता है विकराल रूप, अलर्ट जारी

Fri, 01 Nov 2019 02:05 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 01 Nov 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
Yellow alert for 'Maha' storm issued in many districts of Tamil Nadu and Kerala
समुद्री तूफान - फोटो : Social Media

दिवाली बीत जाने के बाद मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। देश के एक कोने में जहां ठंड की शुरूआत होने जा रही है वहीं दूसरी तरफ अरब सागर से उठा साल का चौथा तूफान 'महा' भारत के दक्षिणी राज्यों में तबाही के लिए तैयार हो रहा है। इस तूफान की आने की आशंका के कारण तमिलनाडु के 6 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए है। इसके साथ ही केरल के 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


मौसम का पूर्वानुमान जारी करने वाली मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव और गहरा हो गया है। जिसके कारण दक्षिण- पूर्व अरब सागर की तरफ से तेज हवाएं चल रही है, इसी कारण तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में भारी बारिश हो रही है। इसके साथ ही समुद्र तटों में 15 फीट तक ऊंची लहरें उठ रही हैं। मौसम के खतरनाक तेवर को देखते हुए,मौसम वैज्ञानिकों ने मछुआरों को आगाह किया है कि वे कुछ दिन समुद्र में न जाए। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस साल दक्षिण भारत में वायु, हिका और क्यार नाम से तीन चक्रवाती तूफान पहले ही आ चुके हैं। इन तूफानों ने भारत के दक्षिण राज्यों में काफी तबाही मचाई थी। जिन राज्यों में तूफान आने वाली है। वहां की सरकार ने पहले से हाई अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु के 10 जिलों में बहुत भारी बारिश हुई है। जो सामान्य से 244% ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed