{"_id":"6066bb0f73f9b73f823313ca","slug":"yashwant-sinha-attacks-on-pm-modi-says-he-is-directly-heads-the-dirty-tricks-department-of-the-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: प्रधानमंत्री पर बरसे यशवंत सिन्हा, बोले- मोदी भाजपा के डर्टी ट्रिक्स विभाग के प्रमुख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: प्रधानमंत्री पर बरसे यशवंत सिन्हा, बोले- मोदी भाजपा के डर्टी ट्रिक्स विभाग के प्रमुख
Fri, 02 Apr 2021 12:05 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 02 Apr 2021 12:05 PM IST
सार
कभी भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को शर्मनाक बताया।
विज्ञापन
यशवंत सिन्हा
- फोटो : social media
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस के नेता यशवंत सिन्हा ने कहा है पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भारी मतों से चुनाव जीतेंगी। 'दीदी' के आगे सुवेंदु अधिकारी कहीं नहीं ठहरेंगे। बता दें कि ममता और सुवेंदु दोनों नंदीग्राम सीट से आमने-सामने हैं। कभी भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को शर्मनाक बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भाजपा के डर्टी ट्रिक्स विभाग के प्रमुख हैं। यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर कहा था, अब यह साफ हो गया है कि प्रधानमंत्री मोदी सीधे भाजपा के डर्टी ट्रिक्स विभाग के प्रमुख हैं। उनकी ओर से ममता बनर्जी के किसी दूसरी सीट से चुनाव लड़ने का मुद्दा उठाना, ऐसे समय में जब नंदीग्राम में मतदान चल रहा है, अब तक की सबसे सस्ती टिप्पणी है।'
विज्ञापन
It is now clear that PM Modi directly heads the Dirty Tricks Department of the BJP. For him to raise the issue of Mamata contesting from another seat while voting is going on in Nandigram is the cheapest remark he could have made.
विज्ञापन विज्ञापन— Yashwant Sinha (@YashwantSinha) April 1, 2021
बता दें कि बंगाल के उलुबेड़िया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि अभी कुछ देर पहले नंदीग्राम में जो हुआ हम सभी ने देखा यह दिखाता है कि ममता बनर्जी हार मान चुकी हैं। अभी भी अंतिम चरण के मतदान के नामांकन की तिथि बाकी है। क्या यह सच है कि आप (ममता बनर्जी) चुपचाप किसी एक सीट से नामांकन भरने वाली हैं। बता दें कि चुनाव आयोग के अनुसार बंगाल में गुरुवार को 30 विधानसभा सीटों पर गुरुवार शाम आठ बजे तक 80.43 फीसद मतदान हुआ।