फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yadu Krishna become a priest of keralas shiv mandir SC Pulaya community

बदलाव: केरल में दलित कृष्णा बना शिव मंदिर का पुजारी

Tue, 10 Oct 2017 11:37 AM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला
टीम डिजिटल,अमर उजाला Updated Tue, 10 Oct 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
Yadu Krishna  become a priest of keralas shiv mandir SC Pulaya community
यादु कृष्णा - फोटो : social media
केरल में बदलाव की लहर शुरू हो चुकी है। अभी तक दलितों को मंदिरों के दरवाजे तक नहीं पहुंचने देने वाले दक्षिण भारत के मंदिरों में शिव मंदिर का पुजारी एक दलित बन गया है। यादु कृष्णा ने सोमवार को जब शिव मंदिर का दरवाजा खोला तो वो उसका सपना पूरा होने जैसा था। पुलाया समुदाय के  22 वर्षीय कृष्णा एक दलित हैं। यादु केरल के पथनमथिट्टा जिले के कीचेरिवल मंदिर के पुजारी बने हैं।
विज्ञापन


कृष्णा उन छह दलित पुजारी में से एक हैं जिन्हें तिरुवनंतपुरम के प्रसिद्ध त्रावणकोर देवस्वम मंदिर बोर्ड ने अलग-अलग मंदिरों में पुजारी के तौर पर नियुक्त किया है। यह पहली बार है कि जब केरल के मंदिर में दलित और पिछड़े वर्ग के पुजारियों को मौका दिया गया है और आरक्षण प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें:  तिरुवनंतपुरम: त्रावणकोर देवस्वाम मंदिर में पहली बार आरक्षण के जरिए चुने गए पुजारी
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्णा ने बताया कि वह पिछले पांच सालों से एर्नाकुलम जिले के वलियाकुलंगारा देवी मंदिर के पुजारी रहे हैं और उन्हें किसी तरह के भेदभाव का सामना नहीं करना पड़ा है। कृष्णा ने आगे कहा कि जब वो सोमवार को जब मंदिर से आ रहे थे तो कई श्रद्धालु भावुक हो गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड के कमिश्नर सीपी राम राजा प्रेमा प्रसाद ने कहा कि नए पुजारियों को मंदिर का काम शुरू करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। अब लोगों की सोच में बहुत बदल चुकी है। अब लोगों का सोचना है कि पुजारी को पूजा कराना आना चाहिए, मंदिर का रख-रखाव अच्छा होना चाहिए अब उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि वह किसी जाती का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed