{"_id":"5ab6058a4f1c1bc3758b7319","slug":"yaadon-mein-alok-in-the-memory-of-late-journalist-alok-tomar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'यादों में आलोक': एक शाम पत्रकार आलोक तोमर के नाम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'यादों में आलोक': एक शाम पत्रकार आलोक तोमर के नाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
स्व. आलोक तोमर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रखर पत्रकार स्व. आलोक तोमर की स्मृति में नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में शनिवार को राष्ट्रीय परिसंवाद का आयोजन किया जा रहा है। 'यादों में आलोक' परिसंवाद में 'सत्यातीत पत्रकारिता: भारतीय संदर्भ' विषय पर राजनीतिक, विचारक, लेखक एवं मीडिया की हस्तियों द्वारा विचार व्यक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार, 24 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन के प्रोफेसर आनंद प्रधान विषय प्रवर्तक होंगे।
वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश, ब्रॉडकास्टर्स एसोसियेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष एनके सिंह, वरिष्ठ टीवी पत्रकार पुण्य प्रसून बाजपेयी, इंडिया टुडे ग्रुप के सलाहकार संपादक राजदीप सरदेसाई और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष राम बहादुर राय प्रमुख वक्ता के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि ख्यात पत्रकार आलोक तोमर का लंबी बीमारी के बाद 20 मार्च 2011 को निधन हो गया था। उन्हें गले का कैंसर था। आलोक जी की पहचान 1984 में हुए सिंख दंगों के दौरान की गई उनकी आक्रामक रिपोर्टिंग से बनी थी। जनसत्ता ने आलोक जी को एक मजबूत प्लेटफार्म उपलब्ध कराया। आलोक को भाषा के साथ नये प्रयोग और जमीनी मुद्दों को उठाने के चलते जाना जाता था।
विज्ञापन
आपको बता दें कि आलोक तोमर की स्मृति में हर साल यादों में आलोक परिसंवाद का आयोजन किया जाता है, जिसने पत्रकारिता जगत की हस्तियां विभिन्न विषयों पर परिचर्चा करते हैं।