फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Xi Jinping to visit Mahabalipuram for second informal summit with PM Narendra Modi

अगले हफ्ते भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, पीएम मोदी के साथ महाबलीपुरम में होगी मुलाकात

Wed, 02 Oct 2019 09:32 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 02 Oct 2019 09:32 AM IST
विज्ञापन
Xi Jinping to visit Mahabalipuram for second informal summit with PM Narendra Modi
नरेंद्र मोदी-शी जिनपिंग (फआइल फोटो)

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अक्तूबर के अगले हफ्ते चेन्नई के नजदीक महाबलिपुरम आएंगे। वह यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दूसरी अनौपचारिक बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच बैठक में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एनएसी) को स्थिर रखने और व्यापार संबंध चर्चा का केंद्र बिंदु हो सकते हैं।

विज्ञापन

 

यह दूसरी अनौपचारिक बैठक सीमा विवाद समाधान के अगले चरण की योजना बनाने और व्यापार घाटे को कम करने के लिए चीन को अधिक भारतीय उत्पादों का निर्यात करने के उपायों पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा बांग्लादेश-चीन-भारत-म्यांमार गलियारे की प्रगति पर भी ध्यान दिया जाएगा क्योंकि यह बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शी जिनपिंग को इस बात का आश्वासन देंगे कि अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म करने के बाद जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र प्रशासित प्रदेश में तब्दील करने से वास्तविक नियंत्रण रेखा प्रभावित नहीं होगी। इसकी वजह है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर के आश्वासन के बावजूद चीन सावधान दिख रहा है।


चीन के स्थायी प्रतिनिधि ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में 16 अगस्त को कश्मीर का मुद्दा उठाया था। बैठक में आतंकवाद निरोधी उपाय, अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर और भू-अर्थशास्त्र और द्विपक्षीय पर इसका प्रभाव, इंडो-पैसिफिक निर्माण और तीसरा-देश के सहयोग पर बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed